देहरादून की एडीजे अंजली बेंज़वाल ने रैपिडो ड्राइवर पर अपहरण के प्रयास, छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह भी पढ़े।

National News : देहरादून में रैपिडो कैब से सफर कर रही एक महिला जज के साथ कथित दुर्व्यवहार और धमकी का मामला सामने आने से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि किराया बढ़ाने को लेकर हुए विवाद के बाद कैब चालक महिला जज को सुनसान सड़क की ओर ले गया, जहां उनके साथ छेड़छाड़ की गई और उन्हें धमकाया गया। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस से शिकायत कर अपहरण के प्रयास, दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, देहरादून की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ-5) अंजली बेंज़वाल ने 21 अक्टूबर 2026 को पुलिस के समक्ष अपना पक्ष रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ अपहरण का प्रयास, छेड़छाड़, डराने-धमकाने और गाली-गलौज की घटना हुई है। यह मामला शहर की सुरक्षा और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा है। National News
यह भी पढ़ें :Apple के पहले फोल्डेबल iPhone Duo की बिक्री कल से शुरू, कीमत ₹2.99 लाख से शुरु
शिकायत के अनुसार, जज बेंज़वाल ने अपने निवास स्थान जज कॉलोनी, बलबीर रोड से सौदा सरोली (मालदेवता के पास) जाने के लिए रैपिडो राइड बुक की थी। यात्रा के दौरान ड्राइवर ने तय किराये से दोगुने पैसों की मांग की। जब जज बेंज़वाल ने बढ़ी हुई राशि देने से इनकार कर दिया, तो ड्राइवर कथित तौर पर वाहन को एक सुनसान, अंधेरी और बंद गली में ले गया। आरोप है कि ड्राइवर ने वहां जज के साथ अभद्र व्यवहार किया, उन्हें धमकी दी और दावा किया कि पुलिस बल में उसके जानने वाले हैं। इस बीच, जज बेंज़वाल ने अपने कोर्ट मुहर्रिर रविंद्र से संपर्क किया, जिन्होंने मौके पर 'चीता' पुलिस यूनिट भेजी। पुलिस के पहुंचने से पहले ड्राइवर जज कॉलोनी के गेट तक पहुंचा, जहां उसने हंगामा किया और सुरक्षा गार्ड को धमकी दी। National News
इसे भी पढ़ें :मुंबई एयरपोर्ट परअंतरराष्ट्रीय सोने की तस्करी का खुलासा, 3.47 करोड़ का सोना जब्त और 5 गिरफ्तार
दलनवाला पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं 115(2), 127(2), 308(3), 351(2) और 352 के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जज बेंज़वाल ने अपनी सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है, क्योंकि ड्राइवर को अब उनके घर का पता मालूम है। देहरादून में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं, क्योंकि 24 और 26 सितंबर 2026 को भी अपहरण के प्रयास की खबरें आई थीं और जुलाई 2026 में एक रैपिडो ड्राइवर द्वारा उत्पीड़न का मामला सामने आया था। National News
विज्ञापन