<span style="color:#ec9c22;">Dehradun : </span>उत्तरकाशी में एवलांच से दो की मौत, 21 लोग फंसे, एयरफोर्स से मांगी मदद
Two killed in avalanche in Uttarkashi,
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:32 PM
Dehradun : देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी के द्रोपदी का डांडा में हुए हिमस्खलन में नेहरु पर्वतारोहण संस्थान यानि निम के प्रशिक्षण दल के 29 प्रशिक्षणार्थी क्रेवास (ग्लेशियर के बीच में बड़ी दरार) में फंस गए हैं। उन्हें निकालने के लिए निम की तरफ रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। क्रेवास में फंसे आठ प्रशिक्षणार्थियों को रेस्क्यू कर निकाला गया है। जबकि 21 लोग अब भी क्रेवास में फंसे हैं। हिमस्खनल की चपेट में आने से अब तक दो प्रशिक्षकांे की मौत हो गई है।
Dehradun :
नेहरु पर्वतारोहण संस्थान निम का डोकरानी बामक ग्लेश्यिर में बीते 22 सितंबर से बेसिक एडवांस का प्रशिक्षण चल रहा था। बेसिक प्रशिक्षण में 97 प्रशिक्षार्थी, 24 प्रशिक्षक व निम के एक अधिकारी समेत कुल 122 लोग शामिल थे। जबकि एडवांस कोर्स में 44 प्रशिक्षणार्थी व 9 प्रशिक्षक समेत कुल 53 लोग शमिल थे।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि क्रेवास में फंसे लोगों को निकालने के लिए निम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। घटना स्थल पर निम के पास दो सैटेलाइट फोन मौजूद हैं। रेस्क्यू अभियान के लिए निम के अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना का संज्ञान लिया है। इस संबंध में उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने हेतु अनुरोध किया है। राजनाथ सिंह ने हमें केंद्र सरकार की ओर से हरसम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया है।
सीएम धामी ने बताया कि प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए निम की टीम के साथ जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि द्रोपदी का डांडा क्षेत्र में प्रशिक्षण के दौरान एवलांच आया है। जिसमें दो प्रशिक्षकों की मौत हो गई है। अन्य लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एयरफोर्स से भी संपर्क किया गया है।