विज्ञापन
Arvind Kejriwal News : नया घर अरविंद केजरीवाल को केंद्र सरकार ने आवांटित किया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में नए घर में शिफ्ट होने की जानकारी दी।

Delhi News: आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को 95, लोधी एस्टेट स्थित टाइप-VII सरकारी बंगले में शिफ्ट हो गए। यह घर उन्हें केंद्र सरकार ने आवांटित किया है।
केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में नए घर में शिफ्ट होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, "पिछले दिनों केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक होने के नाते कोर्ट के आदेश पर मुझे घर आवंटित किया था। अपने परिवार के साथ मैं अब उस घर में शिफ्ट हो गया हूँ।।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक टाइप-VII बंगले का आवंटन पिछले साल अक्टूबर में किया गया था, जिसके बाद AAP ने पुष्टि की कि केजरीवाल 95, लोधी एस्टेट स्थित आवास में चले जाएंगे। पार्टी ने तब यह भी कहा था कि यह आवंटन दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को फटकार लगाए जाने के बाद हुआ था।
सीएम पद छोड़ने के बाद यहां रहे केजरीवाल
रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में सीएम पद छोड़ने के बाद, केजरीवाल आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को आवंटित सरकारी बंगले में चले गए थे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान अरविंद केजरीवाल सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैग स्टाफ रोड पर रह रहे थे। उनके सरकारी आवास के रेनोवेशन वर्क को बीजेपी ने विधानसभा चुनाव 2025 में एक बड़ा मुद्दा बना दिया था। बीजेपी ने केजरीवाल के सरकारी घर को 'शीशमहल' का नाम दिया और आरोप लगाया कि इसकी सूरत बदलने में करोड़ों खर्च किए गए। वहीं आप का कहना था कि केवल जरूरी काम ही बंगले में कराया गया है।
विज्ञापन