Delhi हवाई अड्डे पर बैग से सामान चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार
Delhi News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:29 AM
Delhi News : दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चोरी के एक संदिग्ध गिरोह का भंडाफोड़ कर ‘ग्राउंड हैंडलिंग’ एजेंसियों के साथ काम करने वाले आठ लोडर (सामान चढ़ाने वालों) को गिरफ्तार किया है।
Delhi News
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान दीपक पाल (25), गौतम कुमार (34), मोहसीन खान (23), राहुल यादव (24), यशविंदर (28), पप्पी कुमार (26), नीरज कुमार (26) और कमल कुमार (27) के तौर पर हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 10 लाख रुपये कीमत के सोने और चांदी के ज़ेवर, छह ब्रांडेड घड़ियां, एक एप्पल आईफोन और 1.15 लाख रुपये नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाल को पुलिस और सतर्कता विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को तब गिरफ्तार किया, जब वह एक चेक-इन पर पंजीकृत बैग से चोरी करने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद चोरी के चार मामलों को सुलझा लिया गया है।