महाराष्ट्र: चलते ऑटो का पहिया उड़ा, बाइक सवार घायल, वीडियो वायरल

ऑटोरिक्शा यात्रियों को लेकर जा रही थी। तभी अचानक चलती रिक्शा का एक पहिया अपनी धुरी (Axle) से निकलकर अलग हो गया। पहिया निकलते ही ऑटो चालक ने वाहन पर पूरा नियंत्रण खो दिया और तीन पहियों वाला यह वाहन असंतुलित होकर सड़क के दूसरी तरफ जाने लगा।

Auto Rickshaw Wheel Out Viral Video
महाराष्ट्र के बीड जिले में खौफनाक हादसा (फाइल फोटो)
locationभारत
userऋषि तिवारी
calendar11 Mar 2026 06:13 PM
bookmark

Auto Rickshaw Wheel Out Viral Video : महाराष्ट्र के बीड जिले से एक ऐसा दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं। सड़क पर सामान्य गति से चल रही एक ऑटोरिक्शा अचानक एक भीषण हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा किसी ओवरस्पीडिंग या मानवीय भूल के कारण नहीं, बल्कि एक छोटी सी यांत्रिक खराबी के चलते हुआ, जिसने कुछ ही पलों में सड़क पर अफरा-तफरी मचा दी।

कैसे हुआ हादसा?

रिपोर्ट्स के अनुसार, बीड के एक व्यस्त मार्ग पर ऑटोरिक्शा यात्रियों को लेकर जा रही थी। तभी अचानक चलती रिक्शा का एक पहिया अपनी धुरी (Axle) से निकलकर अलग हो गया। पहिया निकलते ही ऑटो चालक ने वाहन पर पूरा नियंत्रण खो दिया और तीन पहियों वाला यह वाहन असंतुलित होकर सड़क के दूसरी तरफ जाने लगा। इसी बीच, सामने से आ रहे एक बाइक सवार पर अनियंत्रित ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार काफी दूर तक जाकर गिर गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक पल में सामान्य चलती गाड़ी खतरनाक हथियार में बदल गई।

कोई जान नहीं गई, लेकिन रही खतरा

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद के लिए दौड़ लगाई। गनीमत रही कि इस भयानक टक्कर के बावजूद किसी की जान नहीं गई। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूछताछ कर रही है कि आखिर ऑटो का पहिया कैसे निकला। Auto Rickshaw Wheel Out Viral Video

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

LPG सिलेंडर कमी पर कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन

कांग्रेस नेता और विधायक विजय वडेट्टीवार ने मोदी सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, "अगर ऐसी सरकार दोबारा आई तो देश खत्म हो जाएगा। जब राहुल गांधी सच बोलते हैं तो उन्हें दिक्कत होती है, क्योंकि सरकार सच का सामना नहीं कर सकती।"

Maharashtra Congress Protest
LPG सिलेंडर कमी पर कांग्रेस प्रदर्शन (फाइल फोटो)
locationभारत
userऋषि तिवारी
calendar11 Mar 2026 05:13 PM
bookmark

Maharashtra Congress Protest: मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध का असर अब महाराष्ट्र की रसोई तक पहुंच गया है। राज्य में एलपीजी (LPG) सिलेंडर की भारी किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर सियासी हलकों में गहरा गुस्सा देखा गया। विपक्षी गठबंधन ‘महाविकास अघाड़ी’ ने महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार पर कड़ा हमला बोला।

विधान भवन के बाहर जमकर हंगामा

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने विधान भवन की सीढ़ियों पर हाथ में गैस सिलेंडर के कट-आउट और पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गैस संकट और महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार से जवाब मांगा।

कांग्रेस नेताओं का सीधा हमला

इस दौरान कांग्रेस नेता और विधायक विजय वडेट्टीवार ने मोदी सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, "अगर ऐसी सरकार दोबारा आई तो देश खत्म हो जाएगा। जब राहुल गांधी सच बोलते हैं तो उन्हें दिक्कत होती है, क्योंकि सरकार सच का सामना नहीं कर सकती।" उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की विदेश नीति (फॉरेन पॉलिसी) को कहीं भी सफलता नहीं मिली है। यह साफ है कि प्रोपेगैंडा के जरिए जनता को गुमराह किया जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार की विदेश नीति पूरी तरह फेल हो गई है, जिसका सीधा असर आम नागरिकों के घरों पर पड़ रहा है।

घरेलू और व्यापारिक स्तर पर तोला संकट

विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ा दिए गए हैं, जबकि सप्लाई में भारी कमी आ गई है। एक समय जहां हर 15 दिन में गैस बुकिंग होती थी, वहीं अब इसे 25 दिन के अंतराल के लिए सीमित कर दिया गया है।

इसके अलावा, कमर्शियल गैस की किल्लत का असर छोटे व्यापारियों और होटल उद्योग पर भी गहरा पड़ा है। विपक्षी नेताओं ने दावा किया कि राज्य के करीब 30 प्रतिशत होटल गैस न मिलने की वजह से बंद हो गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में और अधिक होटल और रेस्टोरेंट बंद होने के लिए मजबूर होंगे, जिससे रोजगार पर भी गहरा संकट आएगा।

सरकार की तैयारी और 'प्लान B'

विरोध के बीच सरकार भी स्थिति को संभालने में जुटी है। केंद्र सरकार ने घरेलू LPG उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपना 'प्लान B' भी लागू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, अल्जीरिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अन्य देशों से LNG और LPG के शिपमेंट तेज कर दिए गए हैं ताकि तेल उत्पादक देशों के संकट के बीच भारत में आपूर्ति बनी रहे।Maharashtra Congress Protest

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस की राजनीति पर पीएम मोदी का बड़ा हमला

प्रधानमंत्री ने मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को लेकर चिंता जताई। कहा, "गल्फ में जो हो रहा है, उससे आप सभी का चिंतित होना स्वभाविक है। हमारे लाखों भाई-बहन वहां काम करते हैं। आज भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने का प्रयास कर रहा है और सभी मित्र देशों की सरकारें हमारे लोगों का ध्यान रख रही है।

PM Narendra Modi in Ernakulam, Kerala
मिडिल ईस्ट तनाव पर पीएम मोदी ने जताई चिंता (फाइल फोटो)
locationभारत
userऋषि तिवारी
calendar11 Mar 2026 04:14 PM
bookmark

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केरल के कोच्चि में अखिल केरल धीवरा सभा के स्वर्ण जयंती सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट और घरेलू राजनीति पर जोरदार हमला बोला। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह वैश्विक संकट के बीच सस्ती राजनीति कर रही है, जबकि भारत आत्मनिर्भर बनकर अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है।

मिडिल ईस्ट तनाव पर चिंता और कांग्रेस पर हमला

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा, "गल्फ में जो हो रहा है, उससे आप सभी का चिंतित होना स्वभाविक है। हमारे लाखों भाई-बहन वहां काम करते हैं। आज भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने का प्रयास कर रहा है और सभी मित्र देशों की सरकारें हमारे लोगों का ध्यान रख रही हैं।"

इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस इतने बड़े वैश्विक संकट में राजनीति कर रही है। वह जानबूझकर उक्साने वाले बयान दे रही है ताकि हालात बिगड़ें। आज का भारत अपने नागरिकों को संकट में नहीं छोड़ता।" उन्होंने यह भी कहा कि ये लोग मिलकर मोदी को गाली दे रहे हैं और जल्द ही गाली देने का 'रील' बनाने का काम भी शुरू कर सकते हैं।

एलडीएफ और यूडीएफ पर निशाना

केरल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने क्षेत्रीय दलों पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ के नाम अलग हैं, लेकिन कारनामे एक जैसे हैं। दोनों भ्रष्टाचार और अपराध में साझीदार हैं, साथ ही विकास रोकने में भी इनका पार्टनरशिप है।

'केरल' से 'केरलम' बदलने की मंजूरी

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा, "मेरे मलयाली भाइयों और बहनों का लंबा इंतजार खत्म हुआ। आप सभी सालों से मांग कर रहे थे कि केरल का नाम बदलकर 'केरलम' कर दिया जाए। केंद्र में भाजपा-एनडीए की सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।"

करोड़ों के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और मछुआरा समुदाय की सराहना

प्रधानमंत्री ने केरल के एर्नाकुलम में लगभग 10,800 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें कोच्चि रिफाइनरी में नई इकाई की आधारशिला शामिल है, जिससे प्लास्टिक और मेडिकल उपकरणों के लिए कच्चा माल मिलेगा और आयात पर निर्भरता कम होगी। साथ ही, मुंबई-कन्याकुमारी कॉरिडोर और कोझिकोड बाईपास का भी उद्घाटन किया गया, जिससे यात्रा का समय काफी कम होगा।

मछुआरा समुदाय के योगदान को रेखांकित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में इस समुदाय की अहम भूमिका है। उन्होंने 1999 की भीषण बाढ़ में मछुआरा समुदाय द्वारा लोगों को बचाने के साहसिक कार्य को याद किया और बताया कि सरकार 'ब्लू इकॉनमी' को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत केरल को 1,400 करोड़ रुपये की राशि दी गई है, जिससे मछली पालन क्षेत्र को बूस्ट मिलेगा।PM Modi

संबंधित खबरें