DELHI CRIME : 12वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या
DELHI CRIME
भारत
RP Raghuvanshi
31 Jan 2023 07:45 PM
DELHI CRIME : नई दिल्ली। छ़ात्रों के दो गुटों के बीच हुए झगड़े में एक गुट ने 12वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। मामला, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला इलाके की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला है। बताया जाता है कि फुटेज में चाकू मारने वाले की फोटो है या नहीं पुलिस अभी बता नहीं रही है। वहीं पुलिस ने दावा किया है कि अपराधियों को शीघ्र की पकड़ लिया जाएगा।
DELHI CRIME
पुलिस के अनुसार, 18 वर्षीय छात्र ओखला फेज़-2 के जेजे कैंप का निवासी था और कालकाजी स्कूल में पढ़ता था। पुलिस के अनुसार, हंसराज सेठी पार्क के पास छात्रों के दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें कथित तौर पर एक लड़के के सीने पर चाकू से वार किए गए।
उसे पूर्णिमा सेठी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। भारतीय दंड विधान की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अपराधियों का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई।