
Delhi Crime: देश की राजधानी दिल्ली में लोग अभी तक श्रद्धा हत्याकांड को भूले भी नहीं थे कि देर रात एक ही परिवार के चार लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि हत्यारे ने सोते हुए लोगों पर हमला बोला और उन्हें मौत की नींद सुला दिया। मृतकों में दो बहनें, उनके पिता और उनकी दादी शामिल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली पुलिस को चारों सदस्यों के शव खून से लथपथ मिले। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार एक महिला फर्श पर पड़ी मिली, वहीं घर के दो सदस्य बाथरूम में मृत पाए गए। पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। हालांकि हत्या के पीछे की मंशा का अभी पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार पालम क्षेत्र के राजनगर पार्ट 2 निवासी हत्यारोपी आरोपित केशव कुछ समय पहले तक नौकरी कर रहा था, लेकिन किन्हीं कारणों से उसकी नौकरी छूट गई। वह नशा भी करता था जिसे लेकर परिवार के सदस्यों से उसका लड़ाई-झगड़ा भी होता था। इस बीच कुछ समय पहले ही उसका गर्लफ्रेंड से भी ब्रेकअप हुआ था, जिसकी वजह से वह परेशान भी था। मंगवलार रात को घर के सभी सदस्य सो रहे थे कि उसने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया। जानकारी के मुताबिक, केशव ने एक-एक करके परिवार के सदस्यों को मारा था। मृतकों में 75 साल की दीवानो देवी (दादी), दिनेश (पिता), दर्शन (मां) और उर्वशी सैनी (बहन) शामिल हैं, जबकि आरोपित का नाम केशव (25) है।