Delhi Crime : युवक के खून से लाल हो गई राजधानी दिल्ली की सड़क
The road of the capital Delhi turned red with the blood of the youth
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:26 AM
New Delhi : नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की सड़क सरेआम एक युवक के खून से लाल हो गई और लोग तमाशबीन बने रहे। यह खौफनाक वारदात नंद नगरी थाना क्षेत्र के सुंदर नगरी इलाके में शनिवार की रात हुई। मृतक की पहचान सुंदर नगरी निवासी मनीष के रूप में हुई है। पुलिस ने शक के आधार पर आलम, बिलाल और फैजान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आपसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
Delhi Crime :
इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि गली में कुछ लोग आते हैं, दूसरी तरफ से मनीष आ रहा है। ये लोग अचानक मनीष को पकड़ लेते हैं और उसे थप्पड़ मारने लगते हैं। इसके बाद उस पर लगातार चाकू से वार करते हैं। इस दौरान बाइक और कुर्सी पर बैठे दो लोग पूरा वाकया देख रहे हैं, लेकिन कोई मनीष को बचाने के लिए आगे नहीं आता है। कुछ लोग पास से भी गुजरे, लेकिन बस देखते रहे किसी ने दखल नहीं दिया।
Delhi Crime :
बताया जाता है कि एक साल पहले मनीष का फोन छीन लिया गया था। कासिम और मोहसिन नाम के युवकों ने गले और पेट में चाकू मारकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। कासिम और मोहसिन के परिवार वाले लगातार मनीष पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। मनीष को शनिवार को इस केस में पेश होना था। कासिम-मोहसिन की फैमिली ने कहा था कि अगर केस वापस नहीं लिया तो वे मनीष की हत्या कर देंगे। लेकिन, मनीष कोर्ट में पेश हुआ और अपने बयान दर्ज कराए। इसके तीन दिन बाद घर के सामने ही उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।