Delhi Exclusive News : शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया के दफ्तर पर CBI की छापेमारी
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 12:01 PM
बकौल, मनीष सिसोदिया, इन्होंने मेरे घर पर रेड कराई, दफ्तर में छापा मारा, लॉकर तलाशे, मेरे गांव तक में छानबीन करा ली। मेरे खिलाफ न कुछ मिला है और न मिलेगा। क्योंकि मैंने कुछ गलत किया ही नहीं है। ईमानदारी से दिल्ली के बच्चों की शिक्षा के लिए काम किया है। खबर लिखे जाने तक सीबीआई की रेड जारी थी।
Delhi Exclusive News : नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के दफ्तर पर सीबीआई ने एक बार फिर छापेमारी की है। सिसोदिया के दिल्ली सचिवालय के दफ्तर पर सीबीआई ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि ये छापेमारी शराब घोटाले के सिलसिले में की जा रही है।
Delhi Exclusive News
इससे पूर्व भी सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के दफ्तर पर छापेमारी की थी। सीबीआई के छापेमारी पर मनीष सिसोदिया ने टवीट करते हुए कहा है कि आज फिर सीबीआई मेरे दफ्तर पर पहुंची है उनका स्वागत है।
https://twitter.com/msisodia/status/1614208322324033536?s=20&t=hE52mPVG8pksSnVbyL3F8g
इन्होंने मेरे घर पर रेड कराई, दफ्तर में छापा मारा, लॉकर तलाशे, मेरे गांव तक में छानबीन करा ली। मेरे खिलाफ न कुछ मिला है और न मिलेगा। क्योंकि मैंने कुछ गलत किया ही नहीं है। ईमानदारी से दिल्ली के बच्चों की शिक्षा के लिए काम किया है। खबर लिखे जाने तक सीबीआई की रेड जारी थी।