Delhi Fire : बिजली की शॉर्ट सक्रिट से झोपड़ी में लगी आग, बुजुर्ग की मौत
Fire broke out in a hut due to electric short circuit, elderly person died
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:54 AM
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में बृहस्पतिवार को देर रात एक झोपड़ी में आग लगने से 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि देर रात दो बजे झोपड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। आग पर देर रात दो बजकर 25 मिनट के आसपास काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि झोपड़ी से एक बुजुर्ग व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद किया गया।
Delhi Fire
अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान नीलोठी लाल भाटी के रूप में की गई है। भाटी की पत्नी उससे अलग रहती है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी गश्त कर रही टीम को कल्याणपुरी इलाके में एक झोपड़ी में आग लगी हुई दिखी, जिसके बाद उसने पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को फोन कर इसकी सूचना दी।
अधिकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।