Delhi Government News : झपटमार के हमले में शहीद एएसआई के परिवार को एक करोड़ की मदद देगी केजरीवाल सरकार
Kejriwal government will give one crore help to the family of Martyr ASI in snatch attack
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 12:06 AM
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने बुधवार को सहायक उपनिरीक्षक (Assistant Sub Inspector) (ASI) शंभु दयाल (Shambhu Dayal) के परिजन को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। दयाल की शहर के मायापुरी (Mayapuri) इलाके में एक झपटमार ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि जनता की रक्षा करते हुए एएसआई शंभु जी ने अपनी जान तक की परवाह नहीं की। वह शहीद हो गए। हमें उन पर गर्व है। उनकी जान की कोई कीमत नहीं, पर उनके सम्मान में हम उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देंगे।
मायापुरी पुलिस थाने में तैनात दयाल को कथित तौर पर उस झपटमार ने चाकू मार दिया था, जिसे उन्होंने चार जनवरी को पकड़ा था। घटना में गंभीर रूप से घायल दयाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
Delhi Government News
सोशल मीडिया पर वायरल घटना के एक वीडियो में झपटमार द्वारा चाकू मारे जाने के बावजूद एएसआई शंभु दयाल को उस पर काबू पाने की कोशिश करते देखा जा सकता है।