Delhi : एलजी ने डिस्कॉम बोर्ड से आप सरकार के नामित व्यक्तियों को हटाया
Delhi News
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:44 PM
Delhi News : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में बिजली वितरण कंपनियों के बोर्ड में नियुक्त किए गए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता जैस्मीन शाह सहित सरकार द्वारा नामित लोगों हटा दिया है तथा उनकी जगह बोर्ड में वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। उप राज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Delhi News
सूत्रों ने दावा किया कि ‘आप’ के प्रवक्ता शाह के अलावा जिन लोगों को बोर्ड से हटाया गया है उनमें आप सांसद एन डी गुप्ता के पुत्र नवीन गुप्ता और ‘सरकार द्वारा नामित व्यक्ति’ के तौर पर ‘‘अवैध रूप से’’ नियुक्त किए गए अन्य लोग शामिल हैं।
सत्तारूढ़ ‘आप’ ने डिस्कॉम के बोर्ड से शाह और गुप्ता को हटाने के उपराज्यपाल के आदेश को ‘‘अवैध और असंवैधानिक’’ करार दिया है। उसका दावा है कि उपराज्यपाल के पास इस तरह के आदेश जारी करने का अधिकार नहीं है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।