
Delhi Liquor Case: दिल्ली शराब घोटाला उजागर होने के बाद राजनीतिक दलों में शुरू हुआ युद्ध रूकने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली की आबकारी नीति को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक और वीडियो जारी किया है और दिल्ली की आप सरकार को घेरने का प्रयास किया है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, जेल जाने की करो तैयारी, आप है बहुत भ्रष्टाचारी।
आपको बता दें कि दिल्ली की आबकारी नीति को लेकर भारतीय जनता पार्टी हर समय इस कोशिश में रहती है कि किस तरह से इस मामले में दिल्ली की आप सरकार को कटघरे में लाकर खड़ा किया जाए। आपको यह भी बता दें कि इस मामले को लेकर भाजपा पहले भी एक वीडियो वायरल कर चुकी है। यह वीडियो स्टिंग आपरेशन बताया जा रहा था। अब जो नया वीडियो जारी किया गया है, वह भी स्टिंग आपरेशन बताया जा रहा है। भाजापा सांसद मनोज तिवारी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो वायरल करते हुए कैप्शन दिया है कि मनीष और अरविंद की बेस्ट शराब नीति का हाल देखिए।
https://twitter.com/ManojTiwariMP/status/1570282595958792192?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1570282595958792192%7Ctwgr%5E68c75b9e69a06f834b9b6fffc8d2c3c243783a6f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fdelhi-ncr%2Fbjp-release-sting-operation-video-on-delhi-excise-policy-case-aap-party-news-in-hindiआपको बता दें कि पूर्व में भाजपा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दावा किया गया था कि उस व्यक्ति का स्टिंग सामने आया, जिसने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पैसै दिए। आरोप लगाए थे कि मनीष सिसोदिया ने शराब नीति से काफी पैसा कमाया। भाजपा ने कहा था कि हमने केजरीवाल से पांच सवाल पूछे, लेकिन जवाब एक का भी नहीं मिला। हमने केजरीवाल से पूछा कि नई शराब नीति में क्या खराबी थी? पुरानी शराब नीति क्यों बदली? पहले का स्टिंग से जुड़ा वीडियो भाजापा सांसद मनोज तिवारी ने ट्विटर पर पोस्ट किया था।