Delhi mayor Election : आप ने मारी बाजी, शैली ओबेरॉय बनीं दिल्ली की मेयर
Sailly Oberoi became the mayor of Delhi
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:32 AM
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद हुए दिल्ली मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बाजी मार ली। पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबरॉय ने भाजपा प्रत्याशी रेखा गुप्ता को पराजित कर दिया।
आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय दिल्ली की नई मेयर चुन ली गई हैं। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी रेखा गुप्ता को हराया है। मेयर चुनाव के लिए चौथी बार बुलाए गए सदन में आज शांतिपूर्वक वोटिंग हुई। इस दौरान कोई विरोध नहीं हुआ और न ही किसी तरह की नारेबाजी हुई। करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुई। वोटिंग 2 घंटे से ज़्यादा वक्त तक चली। मेयर चुनाव में दिल्ली के कुल 10 मनोनीत सांसदों, 14 मनोनीत विधायकों और 250 में से 241 निर्वाचित पार्षदों ने वोट किया। कांग्रेस के 9 निर्वाचित पार्षदों ने मेयर चुनाव का बॉयकोट किया।
[video width="1440" height="1080" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Video-2023-02-22-at-2.36.31-PM.mp4"][/video]
इससे पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दावा किया था कि आप प्रत्याशी शैली ओबेरॉय दिल्ली की मेयर बन गई हैं। सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और दिल्ली की जनता का तहे दिल से एक बार फिर से आभार। AAP की पहली मेयर @OberoiShelly को भी बहुत बहुत बधाई।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।