Delhi Meerut Expressway: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक अप्रैल से लग सकता हैं टोल, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन !
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:23 PM
Delhi-Meerut Express: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस: आपको बता दे की लंबे समय के बाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल लगाए जाने की तैयारी शुरू हो रही है। दरअसल संभावना जताई जा रही है कि इस बार एक अप्रैल से टोल वसूली शुरू हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार आपको बता दे की इसे लेकर सड़क परिवहन मंत्रालय और एनएचएआई मुख्यालय की तरफ से भी स्पष्ट कर दिया गया है, कि समयबद्ध तरीके से टोल वसूली की जाएगी। तिथि में किसी तरह का फेरबदल नहीं किया जाएगा। इसलिए टोल वसूली से जुड़ी सारी तैयारियों को पुख्ता रखा जाएगा। टोल वसूली को लेकर कोई आधिकारिक तिथि का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है, लेकिन एक से दो सप्ताह में इस बारे में नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।
कितना बढ़ सकता है टोल वसूली का रुपया !
दरअसल इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि टोल दरों को रिवाइज किया जा सकता है। यानी दिल्ली से मेरठ के बीच सफर करने वालों को 140 रुपये से अधिक का टोल देना पड़ सकता है। गौरतलब है कि एनएचएआई ने बीते वर्ष अगस्त में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली का प्रस्ताव भेजा था। लेकिन उसमें 140 रुपये प्रति कार एक तरफ से टोल दर प्रस्तावित की गई थी। उस वक्त मंत्रालय ने यह कहते हुए टोल संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी देने से इंकार कर दिया था कि अभी एक्सप्रेसवे का दूसरा चरण यूपी गेट-डासना कंप्लीट नहीं है।