
Delhi Metro video: दिल्ली मेट्रो लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कभी बिकनी गर्ल की वीडियो सामने आती है तो कभी कुछ और। अब दिल्ली मेट्रो का एक और नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक गर्ल दिल्ली मेट्रो के सफर का न केवल पूरा आनंद उठा रही है, बल्कि इस लड़की ने मेट्रो ट्रेन को ब्यूटी पॉर्लर बनाकर रख दिया।
आपको बता दें कि यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने और किसी तरह की अश्लीलता न फैले, इसके लिए दिल्ली मेट्रो द्वारा लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। मेट्रो में यात्रा के दौरान शालीन वस्त्रों को धारण करने से लेकर अश्लीलता रोकने के लिए भी हिदायत दी जाती है, लेकिन लगता है कि इस नोटिस का कोई खास फर्क पड़ता दिख नहीं रहा। हालिया वीडियो इस बात का जीता-जागता सबूत है। दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लगता है लड़की ने ब्यूटी पॉर्लर खोल दिया है।
हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि दिल्ली मेट्रो की बात ही अलग है। वीडियो में ये मेट्रो कम और सैलून ज्यादा लग रही है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की अपने बालों के स्ट्रेट कर रही है। उसने स्ट्रेटनर का चार्जर मेट्रो के इलेक्ट्रिक सॉकेट में लगाया हुआ है और आराम से अपनी जुल्फे संवार रही है। और सामने लोग बैठे हुए हैं और लड़की को हैरानी भरी नजरों से देख रहे हैं।
आपको बता दें कि बीते दिनों लोगों ने दिल्ली मेट्रो में पोल डांस से लेकर बिकिनी गर्ल तक को देखा। लेकिन इस बार डांस या फिर गाने का नहीं बल्कि लड़की के बालों को स्ट्रेट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
एक यूजर ने कहा कि दिल्ली मेट्रो के कमाल, हर चीज इसके अंदर देखने को मिल जाएगी। एक ने कहा कि बस धोना बाकी है, ये मत पूछना कि क्या। एक और ने कहा कि दूसरी लड़की वीडियो को फिल्माने में दिलचस्पी नहीं ले रही है। एक ने कहा कि ये स्त्री है और कुछ भी कर सकती है। एक ने कहा कि कल को वॉशिंग मशीन और आयरन भी प्लग कर लेना।
[video width="320" height="580" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/06/rOCzk1b8YHJcy_ur.mp4"][/video]