दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने जानकारी दी है कि शनिवार को 18 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। शुक्रवार को भी 18 मेट्रो स्टेशन बंद थे।

दिल्ली में 25 जुलाई को भी 18 मेट्रो स्टेशन बंद हैं। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने मेट्रो, दुकानें, इंटरनेट, रास्ते और खाना बंद कर दिए लेकिन एक चीज बंद नहीं कर पाए।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने एक्स पर लिखा, "मेट्रो बंद करो. रास्ते बंद करो. दुकानें बंद करो. इंटरनेट बंद करो. खाना बंद करो. अपना हक़ मांग रहे छात्रों के ख़िलाफ़ सरकार ने ये क्रूर कदम उठाए।"
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार (24 जुलाई) को बताया कि शनिवार सुबह साढ़े सात बजे से अगले आदेश तक 18 स्टेशन यात्रियों के लिए बंद रहेंगे। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर यात्रियों के लिए मेट्रो बदलने (इंटरचेंज) की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इन 18 स्टेशनों को किया गया बंद
1. लोक कल्याण मार्ग
2. राजीव चौक
3. पटेल चौक
4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
5. बाराखंभा रोड
6. सुप्रीम कोर्ट
7. सेवा तीर्थ
8. जनपथ
9. मंडी हाउस
10. केन्द्रीय सचिवालय
11. आईटीओ
12. दिल्ली गेट
13. इंद्रप्रस्थ
14. खान मार्केट
15. जोर बाग
16. शिवाजी स्टेडियम
17. झंडेवालान
18. नई दिल्ली
डीएमआरसी ने यह भी जानकारी दी कि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ट्रेन सेवाएं केवल धौला कुआं और यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 के बीच ही उपलब्ध होंगी।
शुक्रवार को भी बंद थे मेट्रो स्टेशन
शुक्रवार को भी 18 मेट्रो स्टेशन बंद रहे थे। सुबह साढ़े सात बजे तक 17 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे, जबकि 18वां स्टेशन नई दिल्ली, कुछ घंटे बाद बंद किया गया। नई दिल्ली के अलावा लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान स्टेशन बंद रहे।
विज्ञापन