
Delhi News : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में जनपद शामली और मुजफ्फरनगर के रालोद विधायकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और मेरठ करनाल हाइवे से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल के विधानमंडल दल के नेता और बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।
इस प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष जनपद मुजफ्फरनगर में दिल्ली-करनाल हाईवे से कांधला-बुढ़ाना रोड पर राजपुर गढ़ी व भाजू भोरा में एक सर्विस रोड़ (कट) व मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव बिटावदा में सर्विस रोड व दो अंडर पास दिए जाने के संबंध में अपनी मांग रखी। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जल्द समस्याओं का हल करने का आश्वासन दिया है।