
Delhi Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब खुलासा हुआ है कि आफताब और श्रद्धा मुंबई के जिस फ्लैट में रहते थे, वहां खुद को दोनों ने पति-पत्नी बताया था। दोनों एक साथ मुंबई के वसई के वाइट हिल्स सोसाइटी के फ्लैट 201 में करीब छह माह तक रहे थे।
पुलिस वेरिफिकेशन में जमा किए कागजात में भी दोनों ने अपना रिश्ता पति-पत्नी का बताया था।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने सांकेत कोर्ट से आफताब की आगे की हिरासत की मांग की है, जिससे वो उससे पूछताछ कर सबूत जुटा सके।
दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस आफताब का नार्को टेस्ट कराना चाहती है। इसलिए साकेत कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने अपना पक्ष रखेगी। अदालत ने आफताब के नार्को टेस्ट की इजाजत भी दे दी है। फिलहाल पुलिस श्रद्धा हत्याकांड से जुड़े सारे साक्ष्य जुटा रही है, ताकि कोर्ट में उनका केस और मजबूत हो सके।
Read More-