बिग ब्रेकिंग : मोदी सरकार ने दे दी देश के किसानों को बड़ी सौगात, बढ़ाया गन्ने का रेट
Delhi News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:58 AM
Delhi News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने देश के किसानों को बड़ी सौगात दी है। मोदी सरकार ने देश के गन्ना किसानों को खुश करने के लिए गन्ने का रेट बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुर्ई कैबिनेट की बैठक में गन्ना का रेट बढ़ा दिया गया है। केन्द्र सरकार ने गन्ने का एफआरपी रेट 355 रुपये प्रति क्विंटल तय कर दिया है। Delhi News
केन्द्र सरकार ने कैबिनेट की बैठक में लिया बड़ा फैसला
बुधवार को हुई केन्द्र सरकार की कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया है। केन्द्र सरकार ने देश के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात देते हुए गन्ना का एफआरपी 355 रुपए प्रति क्विंटल घोषित कर दिया है। केंद्र सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने किसानों के हित में फैसला लेते हुए गन्ने का एफआरपी मूल्य बढ़ाया है. नया मूल्य 2025-26 गन्ना के लिए 355 रुपये प्रति किविंटल को मंजूरी दी गई. इसमें 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इससे पिछले सीजन में गन्ने का एफआरपी 340 रुपये प्रति क्विंटल था. बता दें कि प्रत्येक चीनी सीजन में, केंद्र सरकार कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों के आधार पर गन्ने की एफआरपी तय करती है. एफआरपी बेंचमार्क मूल्य है, जिसके नीचे कोई भी चीनी मिल किसानों से गन्ना नहीं खरीद सकती है. एफआरपी की वास्तविक गणना सभी प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्यों की उत्पादन लागत के आधार पर की जाती है. गन्ने की एफआरपी गन्ना (नियंत्रण) आदेश, 1966 के तहत तय की जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने चीनी सीजन 2025-26 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए 10.25% की मूल रिकवरी दर के लिए 355 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) मंजूर किया है, जिसमें 10.25% से अधिक प्रत्येक 0.1% की रिकवरी वृद्धि के लिए 3.46 रुपये प्रति क्विंटल का प्रीमियम दिया जाएगा और रिकवरी में प्रत्येक 0.1% की कमी के लिए एफआरपी में 3.46 रुपये प्रति क्विंटल की कमी की जाएगी। केंद्र सरकार के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि हालांकि, गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि जिन चीनी मिलों की रिकवरी 9.5% से कम है, उनके मामले में कोई कटौती नहीं की जाएगी. ऐसे किसानों को आगामी चीनी सीजन 2025-26 में गन्ने के लिए 329.05 रुपये प्रति क्विंटल मिलेंगे।
सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, चीनी सीजन 2025-26 के लिए गन्ने की उत्पादन लागत (ए2+एफएल) 173 रुपये प्रति क्विंटल है. 10.25% की रिकवरी दर पर 355 रुपये प्रति क्विंटल का यह एफआरपी उत्पादन लागत से 105.2% ज्यादा है। चीनी सीजन 2025-26 के लिए एफआरपी मौजूदा चीनी सीजन 2024-25 से 4.41% अधिक है।
पूरे भारत में एक अक्टूबर से लागू होगा नया एफआरपी
केंद्र सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मंजूर की गई एफआरपी चीनी मिलों की ओर से चीनी सीजन 2025-26 (1 अक्टूबर, 2025 से शुरू) में किसानों से गन्ने की खरीद के लिए लागू होगी. सरकार ने अपने बयान में कहा कि चीनी क्षेत्र एक महत्वपूर्ण कृषि आधारित क्षेत्र है, जो लगभग 5 करोड़ गन्ना किसानों और उनके आश्रितों और चीनी मिलों में सीधे तौर पर कार्यरत लगभग 5 लाख श्रमिकों के अलावा कृषि श्रम और परिवहन सहित विभिन्न सहायक गतिविधियों में कार्यरत लोगों की आजीविका को प्रभावित करता है। केंद्र सरकार का यह फैसला गन्ना किसानों के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। Delhi News