Delhi News : CBI ने 5 राज्यों में रेड क्रॉस की शाखाओं में 'भ्रष्टाचार' की जांच शुरू की
Delhi News
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:46 AM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:46 AM
Delhi News / केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों पर चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में रेड क्रॉस सोसाइटी की क्षेत्रीय शाखाओं में जांच शुरू की गई है।
Delhi News
अधिकारियों के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को तमिलनाडु, केरल, असम, कर्नाटक और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में रेड क्रॉस सोसाइटी की क्षेत्रीय शाखाओं में कथित भ्रष्टाचार को लेकर शिकायतें मिली थीं।
मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि तमिलनाडु में रेड क्रॉस सोसाइटी की शाखा के कामकाज में गंभीर आरोप राज्यपाल के संज्ञान में लाए गए थे और उसके बाद उन्होंने जुलाई 2020 में दिल्ली में रेड क्रॉस सोसाइटी के राष्ट्रीय मुख्यालय से भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मंजूरी देने का अनुरोध किया था ताकि सीबीआई मामले की जांच कर सके।
मंत्रालय के अनुसार तमिलनाडु शाखा के आरोपी अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने सीबीआई जांच के खिलाफ चेन्नई में उच्च न्यायालय से स्थगन प्राप्त कर लिया जिसे जून 2022 में हटा दिया गया। उसके बाद अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया और अब मामला सीबीआई के पास है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।