Delhi News : दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या
Delhi News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:05 PM
Delhi News : दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आरके पुरम इलाके में रविवार की सुबह हमलावरों ने दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। इस हत्याकांड के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
Delhi News
स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृत महिलाओं की पहचान 30 वर्षीय पिंकी और 29 वर्षीय ज्योति के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों महिलाओं के भाई ने तड़के चार बजकर 40 मिनट के आसपास पुलिस को फोन कर बताया कि उसकी बहनों को आंबेडकर बस्ती में गोली मार दी गई है।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) मनोज सी ने बताया कि प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए हमारा पुलिस दल मौके पर पहुंचा और पाया कि दो महिलाओं को गोली लगी है। उन्हें एसजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
मनोज सी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमलावर दोनों महिलाओं के भाई के पीछे पड़े थे और उनमें पैसों को लेकर कोई विवाद था।
उन्होंने कहा कि हमने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संदिग्धों को पकड़ने के लिए मामले की जांच की जा रही है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।