Delhi Police Constable 2025: 7565 पदों पर आज तक करें अप्लाई, 12वीं पास के लिए सुनहरा अवसर
भारत
चेतना मंच
31 Oct 2025 03:58 PM
दिल्ली पुलिस में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जारी की गई Delhi Police Constable 2025 भर्ती के तहत कुल 7565 पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। ऐसे उम्मीदवार जो अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे आज यानी 31 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन लिंक बंद हो जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (एक्जीक्यूटिव – पुरुष एवं महिला) पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। पुरुष उम्मीदवारों के पास ड्राइविंग लाइसेंस (कार या मोटरसाइकिल) शारीरिक परीक्षा (PE & MT) के समय तक होना जरूरी है।
आवेदन के लिए उम्र सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2000 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी साइबर कैफे या मोबाइल से आवेदन करने की सुविधा दी गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर Apply सेक्शन में जाना होगा। यहां पहले New User? Register Now पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें और उसके बाद लॉगिन कर बाकी विवरण भरें। सभी जानकारी सही भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क और छूट
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण तारीख
इस भर्ती की लास्ट डेट 31 अक्टूबर 2025 तय की गई है। इसके बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार बिना देरी किए आज ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
अंतिम मौका सरकारी नौकरी पाने का
Delhi Police Constable Vacancy 2025 उन युवाओं के लिए बड़ा मौका है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती न केवल स्थायी नौकरी का अवसर देती है बल्कि भविष्य में प्रमोशन और करियर ग्रोथ की भी संभावनाएं खोलती है। इसलिए जो उम्मीदवार पात्र हैं, वे जल्द से जल्द आवेदन करें ताकि आखिरी समय में वेबसाइट पर आने वाली तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।
Sainik School या RMS? कौन है डिफेंस करियर के लिए बेस्ट ऑप्शन, जानें दोनों के बीच क्या है अंतर