Delhi Political : दिल्ली विस अध्यक्ष ने यमुना के दूषित जल का मुद्दा विशेषाधिकार समिति को भेजा
Delhi Assembly Speaker sent the issue of contaminated water of Yamuna to the Committee of Privileges
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:34 AM
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों द्वारा विधानसभा में दूषित जल लाने और इसे यमुना का पानी होने का दावा करने के मुद्दे को सोमवार को गंभीर करार दिया और इसे विशेषाधिकार समिति को भेज दिया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की एक रिपोर्ट में विपक्षी विधायकों के दावों को खारिज किया गया है और कहा गया है कि उनके द्वारा लाया गया पानी यमुना नदी का नहीं है। जनवरी में दिल्ली विधानसभा के सत्र के दौरान भाजपा विधायक दिल्ली सरकार को पानी की आपूर्ति के मुद्दे पर घेरने के अपने प्रयास के तहत सदन में बोतल में दूषित पानी लेकर आए थे और दावा किया था कि यह दूषित पानी यमुना नदी का है।
गोयल ने कहा कि डीजेबी की रिपोर्ट में पाया गया है कि पिछले सत्र में भाजपा विधायक पानी का जो नमूना लेकर आए थे, वह यमुना नदी का नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष ने मामला विधानसभा की विशेषाधिकार समिति को भेजते हुए उसे एक महीने के भीतर इस पर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।