Delhi Political News : आम आदमी पार्टी की पहुंच से दूर हैं पार्टी के 09 विधायक
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:53 AM
New Delhi : नई दिल्ली। ऑपरेशन लोटस (Operation Lotus) के बाबत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों के साथ बैठक की। इसमें 9 विधायक (MLA) नहीं पहुंचे। बताया जाता है कि पार्टी हाईकमान (Party High Command) का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में आप के पास 62 और भाजपा के पास 8 सीटें हैं। इससे सरकार पर फिलहाल कोई खतरा नहीं दिख रहा है। इस बीच, ऑपरेशन लोटस के फेल होने की बात कहकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बापू की समाधि स्थल राजघाट (Rajghat, the burial place of Bapu) गए और वहां मौन व्रत (A Vow of Silence) पर बैठे।
बैठक के बाद आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार को कोई खतरा नहीं है। सरकार स्थिर है। जो विधायक नहीं आए हैं, वो अपने-अपने काम से बाहर गए हैं। भाजपा ने हमारे 12 विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए ऑफर दिया है। सौरभ ने बताया कि मीटिंग में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और विधानसभा के स्पीकर रामनिवास गोयल भी नहीं पहुंचे हैं। सिसोदिया हिमाचल प्रदेश गए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि ऑपरेशन लोटस के फेल होने पर अरविंद केजरीवाल राजघाट जाकर वहां मौन व्रत रखेंगे।
आप विधायक दिलीप पांडेय ने मीडिया को बताया कि बुधवार की शाम से ही कुछ विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। हम लगातार बात करने की कोशिश कर रहे हैं। सभी विधायक जल्द ही मीटिंग में पहुंचेंगे। भाजपा हमारे 40 विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है।
बुधवार को आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आप नेता संजय सिंह ने ऑपरेशन लोटस को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों को भाजपा ने ऑफर दिया। ऑफर यह था कि आप छोड़ने पर 20 करोड़ देंगे और दूसरों को साथ लाए तो 25 करोड़। संजय सिंह ने कहा, हमारे विधायक संजीव झा, सोमनाथ भारती, कुलदीप कुमार और एक अन्य विधायक को भाजपा ने पार्टी छोड़ने के बदले 20 करोड़ रुपये देने का ऑफर दिया है। संजय सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोमनाथ भारती भी थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने मुझे कहा कि आप के 20 और विधायक हमारे संपर्क में हैं।
आबकारी नीति को लेकर दिल्ली में पहली बार 19 अगस्त को मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई ने छापेमारी की थी। यह छापेमारी करीब 14 घंटे तक चली थी, जिसके बाद सीबीआई ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद से ही आप केंद्र की सत्ताधारी दल भाजपा के खिलाफ मुखर है। मनीष सिसोदिया ने छापे के बाद कहा था कि भाजपा ने उन्हें आप छोड़ने और सीएम बनाने का ऑफर दिया था।
वहीं, भाजपा ने जवाब में कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप से बचने के लिए आम आदमी पार्टी झूठ का माहौल बना रही है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को कहा था कि मनीष सिसोदिया को जवाब देना होगा।