Delhi Sakshi Murder Case: क्या प्रेम त्रिकोण था साक्षी की हत्या की वजह ?
Delhi Sakshi Murder Case:
भारत
RP Raghuvanshi
06 Jun 2023 08:13 PM
भारत
RP Raghuvanshi
06 Jun 2023 08:13 PM
Delhi Sakshi Murder Case: साहिल शायद कोई बहुत बड़ा गेम खेल रहा था, साक्षी को शायद इसकी भनक हो गई थी । साक्षी को मारने के पीछे आख़िर वजह क्या थी ?
साक्षी को मारने के पीछे आख़िर वजह क्या थी ?
28 मई की रात साक्षी को ये नहीं पता था कि ये रात उसकी ज़िंदगी की आख़िरी रात है। ये मुलाक़ात उसकी साँसों की उल्टी गिनती लेकर आई है। उस अंधेरी रात में साक्षी उस चलते फिरते दरिंदे से मिलने गई और जो कुछ हुआ वो सब ने देखा। साक्षी को वो कैसे गिड़गिड़ा के मिलने के लिये बुलाया करता था ये साक्षी के दोस्त ने अपने बयान में बताया था।
क्या लव ट्रायंगल थी हत्या की वजह?
दरअसल साहिल हताशा, घृणा और ईर्ष्या से भर चुका था। साक्षी की अस्वीकृति से उनके अहंकार को ठेस पहुंची थी। साक्षी साहिल को लगातार नज़रअंदाज़ कर रही थी। साक्षी का प्रवीण नाम का भी प्रेमी था। सूत्रों की माने तो साहिल ने एक टैटू का ज़िक्र भी किया है जो साक्षी के हाथ पर था जिसमे साक्षी के पूर्व प्रेमी का नाम लिखा हुआ था ,वो नाम था प्रवीण। प्रवीण उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रहता है और अब दिल्ली पुलिस ने प्रवीण को पूछ ताछ के लिए दिल्ली बुलाया है. शुरुआती पूछताछ में आरोपी साहिल ने भी इस बात का खुलासा किया था कि साक्षी दोबारा से पूर्व प्रेमी प्रवीण से बातचीत करने लगी थी। साक्षी ने इस कारण ही साहिल से दूरी बना ली थी, जिससे वह काफी गुस्से में था और इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया।
क्रूरता से की हत्या
16 बार सिर्फ़ सिर पर चाकू से वार किया। साक्षी के शरीर पर 34 चोट के निशान मिले है पूरी पोस्ट मार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है।
इस रिपोर्ट में ये सामने आया है की जिस वक़्त साक्षी ज़िंदा थी उस वक़्त ज़िंदा खोपड़ी में दरिंदे ने चाकू से वार किया था, और उसके बाद भी सिर पर लगातार भारी चीज़ से हमला करता रहा था , 6 बार गर्दन पर चाकू से वार किया ,जिससे पूरी गर्दन छलनी हो गई। साक्षी के पेट पर 11 चाकू के निशान मिले हैं और इस वजह से पेट की आतें बाहर निकल आई । पेट के नीचे के हिस्से में गहरा घाव मिला है , शरीर पर 16 घाव बहुत गहरे मिले । इस घाव के ज़रिए ही सारा खून शरीर से बह गया ..इतना ज्यादा खून के बह जाने की वजह से साक्षी के शरीर ने काम करना बंद कर दिया..और उसकी मौत हो गई।
आख़िर ऐसा क्या हुआ था साहिल और साक्षी के बीच? जो इतना बड़ा कदम साहिल ने उठाया
क्या साहिल की असलियत साक्षी को पता चल गई थी इसलिए लगातार साक्षी साहिल को नज़रअंदाज़ कर रही थी
दरअसल साहिल के हाथ पर कलावा और रुद्राक्ष की माला देखी गई थी।
हो सकता है साहिल ने अपनी मुसलमान होने की असलियत साक्षी से छुपाई हो ? और जब साक्षी को साहिल का ये बहुत बड़ा राज़ पता चला तो उसने साहिल से दूरी बनाना शुरू कर दिया ..साक्षी की माँ का कहना था कि साक्षी को उन्होंने फ़ोन नहीं दिया था फिर वो लगातार साहिल के संपर्क में कैसे थी ? और वहीं दूसरी तरफ़ साक्षी की चैट और इंस्टाग्राम id भी मिली हैइधर सरफिरे साहिल के बयान के मुताबिक़ वो दोनों एक दूसरे को पिछले तीन सालो से जानते थे और लगातार साक्षी उसे कुछ दिनों से नज़रअंदाज़ कर रही थी इसलिए साहिल ने उसे 28 मई की सुबह मारने का प्लान बनाया था ! लेकिन साहिल ने चाकू साप्ताहिक बाज़ार से 15 दिन पहले ख़रीद रखा था मतलब साफ़ है साहिल झूठ बोल रहा था (वो हर बार अपना बयान बदल रहा है