विज्ञापन
Delhi Crime: पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल की गई बस को भी जब्त कर लिया है। इस घटना ने एक बार फिर निर्भया कांड की याद ताजा कर दी है।

Delhi News: दिल्ली के रानीबाग इलाके में स्लीपर बस में एक महिला के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया। आरोप है कि बस में सवार चालक और हेल्पर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास बस से फेंककर भाग गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल की गई बस को भी जब्त कर लिया है। इस घटना ने एक बार फिर निर्भया कांड की याद ताजा कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना सोमवार रात घटी। पीड़िता पीतमपुरा की एक झुग्गी बस्ती की रहने वाली है और मंगोलपुरी स्थित एक कारखाने में काम करती है।
महिला को जबरन बस में खींंचा
सोमवार रात वह घर जाने के लिए सरस्वती विहार इलाके में बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक स्लीपर बस आकर वहां रुकी। महिला ने दरवाजे पर खड़े व्यक्ति से टाइम पूछा। लेकिन आरोपी ने टाइम बताने की जगह उसे बस के अंदर खींच लिया और ड्राइवर से बस चलाने के लिए कहा।
दो घंटे तक की दरिंदगी
पीड़िता के मुताबिक बस के अंदर खींचते ही आरोपियों ने दरवाजा बंद कर दिया और बस चलाने को कहा। चलती में दो लोगों ने महिला से गैंगरेप किया। करीब दो घंटे तक यौन शोषण करने के बाद रात करीब दो बजे खून से लथपथ पीड़िता को सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गए।
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात के वक्त बस में कौन-कौन था। जब्त की गई बस में बिहार की नंबर प्लेट है। पुलिस बस के कागजात और परमिट की बात कर रही है।
विज्ञापन