Delhi Weather Update : दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना, पारा 10.2 डिग्री सेल्सियस
Delhi Weather Update
दिल्ली
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:07 PM
Delhi Weather Update : नयी दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।
Delhi Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार, दिन में शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। 15 जनवरी से दिल्ली और इसके पड़ोसी राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में फिर से शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है।
आईएमडी ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 374 (बहुत खराब) दर्ज किया गया।
एक्यूआई शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।