
Delhi News : दिल्ली के रोहिणी इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर एक महिला से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। महिला से चेन लूटे जाने का लाइव वीडियो सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।
घटना 13 अप्रैल की बताई जा रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक महिला सामान खरीदने के लिए एक दुकान की ओर बढ़ रही है। दुकान में प्रवेश करने से पहले ही एक बदमाश उसकी गर्दन पर झपट्टा मारता है।
इसी दौरान दुकान में मौजूद एक युवक बदमाशों की ओर भागता है, लेकिन बदमाशों के हाथ में तमंचा होने के कारण वह भी पीछे हट जाता है। इसके बाद महिला दुकान के गेट पर गिर जाती है और बदमाश उसके गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो जाता है। देखिए ये लाइव वीडियो
[video width="490" height="270" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/04/w_3r_xqwcZLLd30L.mp4"][/video]