
मूंग दाल और चावल – ये दो साधारण सामग्री भारतीय रसोई की अनमोल धरोहर हैं। रोजमर्रा के खाने में इनके महत्व से हर कोई वाकिफ है, लेकिन बिहार में ये दो चीजें मिलकर बनती हैं एक बेहद खास और पारंपरिक मिठाई, जिसे कहते हैं ‘मकुटी’। उत्तर भारत में खीर में आमतौर पर चावल, सूजी या सेवई इस्तेमाल होती हैं, लेकिन बिहार की मकुटी अपने पोषण, स्वाद और खास बनावट के लिए अलग पहचानी जाती है। Makuti Recipe
फुलक्रीम दूध – 1 लीटर
धुली मूंग दाल – 3 बड़े चम्मच
चावल – 1.5 बड़े चम्मच
मावा – 100 ग्राम
चीनी – 100 ग्राम
बादाम (कटे हुए) – 8-10
काजू (कटे हुए) – 8-10
पिस्ता (कटे हुए) – थोड़े
इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
केसर – कुछ धागे
पहला स्टेप : मूंग दाल और चावल को धोकर लगभग 1 घंटे पानी में भिगो दें। भीगने के बाद अतिरिक्त पानी निकाल दें और कुकर में डालकर हल्का पानी डालकर एक सीटी आने तक पकाएं। फिर धीमी आंच पर 5 मिनट तक और पकाएं।
दूसरा स्टेप : कुकर का प्रेशर उतरने के बाद दाल और चावल को अच्छी तरह मैश कर लें। एक पैन में दूध उबालें। केसर के धागों को एक चम्मच दूध में भिगो दें और फिर दूध में डालें। दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं।
तीसरा स्टेप : मैश की हुई दाल-चावल को दूध में डालकर धीमी आंच पर पकाएं। अब मावा डालकर अच्छे से मिलाएं। अगर मावा उपलब्ध न हो, तो मिल्क पाउडर या अतिरिक्त दूध लेकर इसे गाढ़ा कर सकते हैं।
चौथा स्टेप : जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो इसमें चीनी और इलायची डालें। 2-3 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें। मकुटी को किसी बाउल या प्याले में निकालें और ऊपर से कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता से गार्निश करें। ठंडा होने के बाद इसे फ्रिज में रखकर परोसें। Makuti Recipe