Dhirubhai Ambani Birthday Special- रिलायंस इंडस्ट्रीज की नींव रखने वाले धीरूभाई अंबानी बस हैं 10वीं पास
भारत
चेतना मंच
28 Dec 2022 02:06 PM
Dhirubhai Ambani Birthday Special- भारत की सबसे बड़ी इंडस्ट्री रिलायंस की नींव धीरूभाई अंबानी के द्वारा रखी गई थी। आपको ये जानकर बेहद हैरानी होगी कि इतनी बड़ी इंडस्ट्री की नींव रखने वाले धीरूभाई अंबानी बस 10वीं पास थे। इतना कम पढ़े होने के बाद भी उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प से अपने आप को भारत के सबसे बड़े उद्योगपति की सूची में शामिल किया। आज इसी प्रसिद्ध उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का जन्मदिन है। आइये इस खास मौके पर इनके बारे में जानते हैं।
धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani)का जन्म 28 दिसंबर, 1932 में सौराष्ट्र के जूनागढ़ में हुआ था। इनका पूरा नाम धीरजलाल हीराचंद अंबानी था। इन्होंने सफलता पाने के लिए बहुत मेहनत की और इनकी कहानी लोगों को प्रेरित करने के सबसे बेहतर है। इनके घर की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा अच्छी तो थी नहीं, इसीलिए इन्होंने 10वीं करने के बाद ही छोटे- मोटे कामों को करना शुरू कर दिया था। 17 साल के जब ये हुए तब ये काम की तलाश में यमन चले गए। इनकी शुरुआती कमाई महज 300 रुपये थी। जिस कंपनी में ये काम करते थे वहां इनको लोगों ने बहुत पसंद किया और इन्हें फिलिंग स्टेशन का मैनेजर बना दिया। ये 300 रुपये कमाने वाला शख्स देखते ही देखते करोडों का मालिक बन जाएगा ये किसी ने भी नहीं सोचा था।
धीरूभाई (Dhirubhai Ambani) कुछ दिनों बाद वापस लौट आए, लेकिन वापस ये अपने साथ बड़े- बड़े सपनों को भी लेकर आए। फिर ये रवाना हुए मुंबई। उस समय इनकी जेब में मात्र 500 रुपये थे। धीरूभाई को उस समय बाज़ार की पूरी समझ हो गई थी और वो जान गए थे भारत में आखिर मांग किस चीज़ की है। बस फिर यहीं से इन्होंने अपने सपनों को पंख देने की शुरुआत की। उन्होंने एक कंपनी रिलायंस कॉमर्स कॉर्पोरेशन की शुरुआत की। 2000 आते- आते ये भारत के सबसे रईस व्यक्ति की सूची में शुमार हो गए। हालांकि फिर 2002 में सिर फट जाने से उनका निधन भी हो गया था। उनकी कहानी सच में सभी के लिए एक प्रेरणा है।