
Digital Mala : आज के जमाने में जब दुनिया डिजीटल हो रही है तो अब मंदिर और भगवान के भक्त भी हाईटेक हो रहे हैं। अगर भक्ति के माध्यम भी अब डिजीटल हो जाए तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। साधु-संत या घर में बड़े-बुजुर्गों को माला जपते हुए आपने जरूर देखा होगा। वे या तो हाथ में लेकर माला जपते हैं या कभी-कभी छोटी पोटली के अंदर इसे रखकर जाप करते हैं। लेकिन अब भक्तों की मालाओं का जपना भी हाईटेक हो गया है। आज हम आपको एक ऐसी ही वायरल वीडियों के बारे बताने जा रहे है, जिसमें एक डिजीटल तुलसी की माला के बारे में बताया गया है।
सोशल प्लेटफार्म X (पहले ट्वीटर) पर 30 नवंबर को पोस्ट की गई एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जाप करने के लिए अब धागे वाली माला को छोड़कर तुलसी की डिजीटल माला से जाप किया जा सकता है। लगभग 30 सैकेंड की इस वीडियो में मंत्रों के जाप की संख्या दिखाई जा रही है। साथ ही माला के जपने का तरीका भी बताया गया है।
https://twitter.com/LifeOfStardust/status/1730084256649707520?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1730084256649707520%7Ctwgr%5Ec9e9d29e140593ede9a4cab16730eb674b2fbec1%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fviral%2Flife-hacks%2Fdigital-maala-video-showing-new-way-of-counting-beads-has-desis-quipping-uncle-fidget-spinner%2Farticleshow%2F105654361.cmsएक्स (X) पर वायरल क्लिप को (@LifeOfStardust) नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- माला भी डिजीटल कर दिया इन लोगों ने। महज 30 सैकेंड के वीडियो में एक शख्स अलग-अलग डिजीटल माला डिजाइन दिखाते नजर आ रहा है। खास बात ये है कि इसमें एक मीटर भी फिट किया गया है, जिसमें माला गिनने के साथ ही नंबर फ्लैश होते हैं।
30 नवंबर को शेयर किए गए इस वीडियो को देखने के बाद आपका हैरान रह जाएंगे। सोशल प्लेटफार्म X पर अभी तक इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं यूजर्स भी इस वायरल वीडियो पर कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।