Dimple Yadav : मुलायम सिंह की "सीट" को अब संभालेंगी डिम्पल यादव
Dimple Yadav Mainpuri
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:01 PM
Dimple Yadav : लखनऊ। जैसा कि माना ही जा रहा था कि नेता जी के नाम से प्रसिद्ध रहे मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक विरासत को कोई उनके कुनवे वाला ही संभालेगा। वही हुआ। समाजवादी पार्टी ने नेता जी के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट से डिम्पल यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
Dimple Yadav :
सब जानते हैं कि श्रीमती डिम्पल यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की धर्मपत्नी हैं। मैनपुरी पर सपा का पलडा पहले से ही भारी माना जा रहा है। आपको बता दें कि मैनपुरी उपचुनाव के लिए गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 17 नवंबर तक नामांकन होंगे। पांच दिसंबर को मतदान होगा। आठ दिसंबर को मतगणना होगी। सपा ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है।
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने चेतना मंच को बताया कि मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी श्रीमती डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। सपा ने गुरुवार को उनके नाम की घोषणा कर दी है। बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इसके लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
समाजवादी पार्टी द्वारा लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी उपचुनाव - 2022 हेतु श्रीमती डिंपल यादव पूर्व सांसद को प्रत्याशी घोषित किया गया है। pic.twitter.com/gZIvtETfLT