Noida News : लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व पर परिचर्चा
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:22 AM
Noida: नोएडा । ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) की उत्तर प्रदेश पश्चिम ईकाई द्वारा सेक्टर-12 में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरित होने और उनके जीवन के कुछ अनछुए पहलुओं को जानने समझने के लिये व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन, प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन, ग्लोबल महासचिव अनुराग सक्सेना, नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, सुभाष पार्टी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने श्रधेय लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से संबंधित अपने उद्दगार व्यक्त किये। इस अवसर पर जी के सी के अनेक जिलों के पदाधिकारी एंव कायस्थ समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। व्याख्यानमाला का आयोजन जीकेसी, उ. प्र. पश्चिम ईकाई के अध्यक्ष शुभ्रान्शु श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में उपाध्यक्ष बिपिन श्रीवास्तव, महासचिव राजीव सक्सेना, सिद्धार्थ चित्रांशी आदि के द्वारा किया गया।
इस मौके पर अनुरंजन श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, डॉ निशान्त श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, जीकेसी आगरा की टीम, मथुरा की टीम, गाजिय़ाबाद की टीम, नोएडा महानगर संयोजक-सोशल मीडिया भाजपा शिवांश श्रीवास्तव आदि को कायस्थ समाज की सेवा व उत्थान के लिए अध्यक्ष राजीव रंजन द्वारा सम्मानित किया गया।