diwali 2022 दीवाली का पर्व आने वाला है। सभी लोग इस पर्व की तैयारी को लेकर भी जुट गए हैं। दो साल तक कोरोना वायरस का प्रकोप रहने के कारण यह पर्व धूमधाम से नहीं मनाया जा सका, लेकिन इस साल को इस पर्व को बड़ी ही धूमधाम से मनाए जाने की उम्मीद है। ऐसे में कारोबारियों ने भी अपनी ओर से तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच दिल्ली से एक खबर झटका देने वाली है। दिल्ली में इस बार भी दीवाली पर्व फीका ही रहेगा, क्योंकि दिल्ली में आतिशबाजी नहीं होगाी। दिल्ली सरकार ने पिछले साल की तरह इस इस बार भी दिवाली पर दिल्ली में पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में एक जनवरी तक सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध पटाखों की ऑनलाइन बिक्री पर भी लागू होगा।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने ट्विटर पर कहा कि दिल्ली में लोगों को प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए पिछले साल की तरह ही इस बार भी सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा रहा है, तांकि लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। यह प्रतिबंध एक जनवरी 2023 तक लागू रहेगा। प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने को लेकर दिल्ली पुलिस, डीपीसीसी और राजस्व विभाग के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाएगी।
आपको बता दें कि विगत वर्ष 2021 में दिल्ली सरकार ने 28 सितंबर से एक जनवरी 2022 तक दिल्ली में पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। पटाखों को जलाने के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए शहर सरकार ने श्पटाखे नहीं दिए जलाओश् अभियान भी शुरू किया था। वहीं, पटाखे जलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।