Diwali 2023: नकली मिठाइयां दिवाली के आनंद को कर सकती हैं फीका...कैंसर होने की भी आशंका; जानें और क्या है खतरा
दीवाली के मौके पर नकली मिठाइयों से सावधान रहने की जरूरत है। इससे सेहत को भारी नुकसान पहुंच सकता है।
Diwali 2023 Fake sweets can spoil joy of Deepawali you can get cancer Know disadvantages
भारत
चेतना मंच
12 Nov 2023 12:55 AM
Harm From Adulterated Sweets: देश भर में दीवाली की तैयारियां जोर-शोर पर है और इस साल 12 नवंबर को दीपावली (Deepawali 2023) मनाई जा रही है। ऐसे में इस त्योहार के मौसम में लोगों के बीच यह दस्तुर है कि वे एक दूसरे को मिठाइयां देते हैं। इस तरह से एक दूसरे के बीच मिठाइयां के बांटने से बाजार में स्वीट्स की मांग बढ़ जाती है और फिर मार्केट में नकली मिठाइयां की एंट्री होती है।
मौके का फायदा उठाकर जालसाज बाजार में नकली और कैमिकल वाली मिठाइयां सप्लाई करने लगते है। इस तरह से नकली मिठाइयां (fake sweets) खाने से लोगों के सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में इन नकली मिठाइयों से क्या नुकसान होता है और इससे कौन-कौन सी बीमारियां होती है, आइए आज के इस लेख में हम यह जान लेते हैं।
ऐसे बनाई जाती है नकली मिठाइयां
बता दें कि जालसाज नकली मिठाइयां बनाने के लिए कई ऐसे दूसरी चीजों का इस्तेमाल करते हैं जिससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। वे खोए और दूध की जगह फर्टिलाइजर, आलू, आयोडीन, डिटर्जेंट, सिंथेटिक दूध, व्हाइटनर, चॉक, यूरिया और तरह तरह के केमिकल के साथ मिठाइयां बनाते हैं।
यही नहीं वे मिठाई को सजाने के लिए चांदी के वर्क की जगह एल्यूमिनियम के वर्क को भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इन चीजों के इस्तेमाल से सेहत पर बुरा असर पड़ता है और इससे लोगों को खतरनाक बीमारियां भी होती है। यही कारण है कि लोगों को मिठाइयां खरीदते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
ये हो सकती है बीमारियां
जानकारों की अगर माने तो इस तरह की नकली मिठाइयों के यूज से लोगों को ब्रेन कैंसर, मुंह का कैंसर, ल्यूकेमिया, किडनी के रोग,सांस संबंधी बीमारियां और कई तरह की एलर्जी भी हो सकती है। यही नहीं जालसाज मिठाइयों के मिलावट के समय वे कभी-कभी स्टार्च और अनसैचुरेटेड फैट जैसी चीजें भी मिला देते है जो सेहत के लिए और भी खतरनाक साबित होता है।
इस तरह की मिठाइयां खाने से कोलेस्ट्रोल एक दम से बढ़ जाता है जिससे कई बार ऐसा देखा गया है कि लोगों को इससे हर्ट अटैक का खतरा हो सकता है। मिठाई के ऊपर लगा एल्यूमिनियम वर्क पेट में जाकर दिमाग और हड्डियों को काफी नुकसान पहुंचाता है। ये बड़ों के साथ बच्चों के सेहत पर भी असर डालता है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Chetna Manch इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)