बड़ी खबर : इस साल कर्मचारियों को दिपावली पर मिल सकता है तगड़ा बोनस
Diwali Bonus Survey
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 12:53 PM
Diwali Bonus Survey: हर साल दिपावली के मौके पर कंपनियां अपने कर्मचारियों को बोनस देती हैं। इस साल भी यह सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि नियम के अनुसार, कंपनियों को अपने कर्मचारियों को बोनस देना जरूरी नहीं है लेकिन फिर भी कंपनियां अपने कर्मचारियों को बोनस देती हैं। कोरोना के कारण पिछले कुछ सालों से कंपनियों को काफी नुकसान हुआ है जिससे कर्मचारियों के बोनस पर भी इसका असर पड़ा है। ऐसे में जैसे-जैसे कंपनियां मुनाफा कर रही हैं और देश की इकोनॉमी में रिकवरी हो रही है, कर्मचारियों में भी बोनस को लेकर उनकी उत्सुकता बढ़ती जा रही है।
सर्वे में क्या खुलासा हुआ
बोनस को लेकर एचआर और रिक्रूटिंग फर्म ने एक सर्वे कराया है और इसमें यह खुलासा हुआ है कि इस साल कुछ सेक्टर की कंपनियां अपनी कर्मचारियों को 20 फीसदी तक बोनस दे सकती हैं। मनी कंट्रोल के एक खबर के अनुसार, स्टाफिंग फर्म CIEL HR ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के कुल 160 कंपनियों का सर्वे किया और इसमें 90 कंपनियों ने कहा कि वे अपने कर्मचारियों को बोनस देने की तैयारी में हैं।
इस साल कर्मचारियों को इतना मिल सकता है बोनस
फर्म के अनुसार, इस साल कंपनियां अपने कर्मचारियों को 10 हजार तक बोनस दे सकती हैं। CIEL HR के डायरेक्टर संतोष नायर ने बताया कि इस साल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के कर्मचारियों को सात हजार से 10 हजार तक बोनस मिल सकता है। उधर रैंडस्टैंड इंडिया के चीफ कामर्शियल ऑफिसर यशब गिरी ने बताया कि हाल के वर्षों में कंपनियों में मुनाफा देखा गया है जिससे यह उम्मीद की जा रही है वे पहले के मुकाबले इस साल ज्यादा बोनस दे सकती है। रैंडस्टैंड इंडिया का कहना है कि इस साल एफएमसीजी, रिटेल और ई-कॉमर्स इंडस्ट्री में एवरेज बोनस मिल सकता है।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।