दिवाली से पहले बाजार में छाया पैकेजिंग का नया जलवा, यहां देखिए
भारत
चेतना मंच
15 Oct 2025 05:14 PM
दिवाली (Diwali) जैसे-जैसे नजदीक आता है बाजारों में अलग ही रौनक और चहल-पहल देखने को मिलती है। वैसे तो हर साल दिवाली (Diwali) पर कुछ नया तोहफा देखने को मिलता है जिसकी ब्रिकी तेजी से होती है। इस साल मिठाइयों, गिफ्ट्स और रोशनी से आगे निकलकर जो चीज खास चर्चा बटोर रही है वह है क्रिएटिव पैकेजिंग। यह बात आजकल के लोगों से छिपी नहीं है कि अब त्योहारों में सामानों की पैकिंग काफी मायने रखती है। रंग-बिरंगे बॉक्स, चमकदार रैपर्स, खूबसूरत डिजाइंस और भावनाओं से जुड़े मैसेज यह सब अब त्योहारों की तैयारी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। Creative Packaging
बाजार में आ रहे हैं कई तरह के पैक्स
त्योहारों में गिफ्ट देना हमारी परंपरा है लेकिन अब लोग केवल उपहार नहीं उसकी पेशकश में भी भावनाएं शामिल करते हैं। बाजार में अब ऐसे गिफ्ट पैक्स आ रहे हैं जिन पर लिखा होता है, "आपकी मुस्कान हमारे लिए खास है", "छोटा तोहफा बड़ी खुशी", "हर पल को बनाएं यादगार", ये न सिर्फ दिखने में आकर्षक होते हैं बल्कि खोलते ही एक इमोशनल कनेक्शन बना देते हैं।
ब्रांड्स भी पैकेजिंग को बना रहे हैं मार्केटिंग टूल
इस साल ज्यादातर कंपनियां स्मार्ट, इनोवेटिव और एनवायरनमेंट-फ्रेंडली पैकेजिंग पर फोकस कर रही हैं। अब सिर्फ डिब्बा सुंदर होना काफी नहीं उसमें क्रिएटिविटी, सेफ्टी और मैसेजिंग तीनों होनी चाहिए। इस तरह की पैकेजिंग न सिर्फ ग्राहकों को आकर्षित करती है बल्कि बिक्री बढ़ाने में भी सीधा योगदान देती है। आज का ग्राहक केवल प्रोडक्ट नहीं खरीदता, वह अनुभव भी खरीदता है। और इस अनुभव की शुरुआत होती है पैकेजिंग से। इसलिए कंपनियां अब पैकेजिंग को एक ब्रांडिंग टूल की तरह इस्तेमाल कर रही हैं। फैशन, मिठाइयां, होम डेकोर, इलेक्ट्रॉनिक्स हर सेक्टर में त्योहारों के मौसम में पैकेजिंग को खास महत्व मिल रहा है। एक आकर्षक पैकेज न केवल उत्पाद की पहचान बनाता है बल्कि ब्रांड की छवि को भी मजबूत करता है। Creative Packaging