
सोमवार की सुबह जहांगीरपुरी से हुडा सिटी सेंटर यानि गुरुग्राम तक जाने वाली येलो लाइन मेट्रो लाइन में अचानक खराबी आ गई। सुबह के समय दिल्ली से गुरुग्राम के लिए हजारों की संख्या में लोग नौकरी और मजदूरी के लिए जाते हैं। सुल्तानपुर मैट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन रुकी, लेकिन वहां से आगे नहीं बढ़ी। काफी देर तक ट्रेन के आगे न बढ़ने पर वहां अफरा तफरी मच गई। बाद में मेट्रो (DMRC) के अधिकारियों ने मुसाफिरों को बिना कार्ड स्वेप कराए स्टेशन से बाहर निकाला और आगे की यात्रा दूसरे साधनों से करने का अनुरोध किया।
[playlist type="video" ids="34615"]
मैट्रो (DMRC) रेल में खराबी से हजारों यात्रियों को आफिस और अपने दूसरे काम पर पहुंचने में देरी हो गई। स्टेशन के अफसरों का कहना है कि खराबी को दूर करने की कोशिशें की जा रही हैं। उम्मीद जताई गई है कि शीघ्र ही खराबी को दूर कर सेवा बहाल कर दी जाएगी।
DMRC News : सेंट्रल विस्टा जाने वालों के लिए बस सेवा उपलब्ध कराएगी दिल्ली मेट्रो IDF WDS 2022 -आईडीएफ डब्ल्यूडीएस-2022 के लिए तैयार एक्सपो मोर्ट, कुछ देर बाद पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन