
Delhi Lockdown 2023 : सब जानते हैं कि 8,9 व 10 सितंबर को नई दिल्ली में तीन दिन का लॉकडाउन रहेगा। कुछ लोग इस लॉकडाउन को लेकर तरह तरह का भ्रम फैला रहे हैं। आप किसी भ्रम में बिल्कुल ना रहे। हम आपको विस्तार से तथा आम बोलचाल की भाषा में बता रहे हैं कि ''दिल्ली 3 दिन बंद'' का पूरा विवरण।
आपको बता दें कि भारत की राजधानी दिल्ली में 9 व 10 सितंबर को G-20 देशों का शिखर सम्मेलन होगा। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि भारत G-20 देशों की समिति का अध्यक्ष है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह गौरव प्राप्त हुआ है कि G-20 सम्मेलन (G-20 Summit 2023) की अध्यक्षता करेंगे। इसी सम्मेलन के कारण दिल्ली में तीन दिन का लॉकडाउन रहेगा।
आपको बता दें कि G-20 देशों का शिखर सम्मेलन (G-20 Summit 2023) 9 व 10 सितंबर को दिल्ली के प्रगति मैदान में खासतौर से बनाए गए कनवेंशन सेंटर में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमानों को किसी प्रकार की असुविधा व परेशान ना हो इस बात को ध्यान में रखकर दिल्ली पुलिस ने बेहद खास इंतजाम किए हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक जिस तीन दिन के लॉकडाउन की बात की जा रही है, दरअसल उसका असर केवल नई दिल्ली क्षेत्र में पड़ेगा। नई दिल्ली (एनडीएमसी) के क्षेत्र में 8,9 व 10 सितंबर को सभी स्कूल, कालेज, सरकारी दफ्तर व दुकानें बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नई दिल्ली को छोड़कर दिल्ली के बाकि हिस्सों में स्कूल, कालेज व सरकारी दफ्तरों तो बंद रहेंगे, किंतु दुकान व बाकी कारोबार आम दिनों की तरह की खुले रहेंगे।
Read Also - G20 Summit : जी20 के आयोजन पर 468 खर्च करेगा भारत, क्या होगा फायदा ?नई दिल्ली में भी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें जैसे परचून, फल, सब्जी, दूध व दवाईयों की दुकानें खुली रहेंगी। नई दिल्ली के क्षेत्र में किसी प्रकार के बाहरी वाहनों के आने पर प्रतिबंध रहेगा। बाकि दिल्ली में वाहन आम दिनों की तरह चलेंगे। नोएडा से दिल्ली को जोड़ने वाले डीएनडी व अक्षरधाम मार्ग रोज की तरह खुले रहेंगे। रिंग रोड और बाहरी रिंग रोड पर भी यातायात सामान्य ढंग से चलता रहेगा। नई दिल्ली क्षेत्र के किसी भी मोहल्ले में रहने वाले नागरिक को अपना परिचय पत्र दिखाकर कहीं भी आने जाने की सहुलियत रहेगी। यह बात जरुर है कि पूरी दिल्ली में सरकारी दफ्तर, स्कूल व कालेज, सभी प्रकार के बैंक और प्राइवेट दफ्तर बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जी 20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit 2023) के दौरान आप आराम से मेट्रो ट्रेन में सफर कर सकते हैं। 9 व 10 सितंबर को केवल सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को बंद रखा जाएगा। डीएमआरसी के मुताबिक, अभी तक दिल्ली मेट्रो ट्रेन को बंद रखने का या किसी स्टेशन पर ना रोकने की कोई हिदायत दिल्ली पुलिस ने जारी नहीं की है। जहां तक बसों का सवाल है, नई दिल्ली (एनडीएमसी) क्षेत्र में कोई भी बस तीन दिन तक प्रवेश नहीं करेगी। नई दिल्ली के क्षेत्र को छोड़कर पूरी दिल्ली में मेट्रो व बसें आम दिनों की तरह चलती रहेगी।
यहां संक्षिप्त में यह भी जान लीजिए कि आखिर G-20 है क्या ? जिसकी वजह से दिल्ली में लॉकडाउन लगाया जा रहा है। आपको बता दें कि G-20 दुनिया के 20 प्रमुख देशों का अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग संगठन है। यह संस्था वैश्विक स्तर पर आर्थिक व सामाजिक मुद्दों की नीति व रीति तय करती है। प्रत्येक वर्ष जी 20 का एक सम्मेलन किसी न किसी देश में होता है। वर्ष 2023 में G-20 शिखर सम्मेलन करने का सौभाग्य भारत को प्राप्त हुआ है। भारत में हो रहे G-20 सम्मेलन का थीम 'वसुधैव कुटुंबकम' (वन अर्थ वन फैमिली वन फ्यूचर) है। यह थीम महा उपनिषद से लिया गया यानि थीम भी पूरी तरह से भारतीय है। वर्ष 2022 में G-20 की अध्यक्षता इंडोनेशिया ने की थी। वर्ष 2024 में G-20 की अध्यक्षता का मौका ब्राजील को मिलेगा।
G-20 संगठन में भारत के साथ साथ अर्जेटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रुस, सउदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, यूरोपीय संघ के साथ साथ संयुक्त राज्य अमेरिका भी शामिल है। Delhi Lockdown