Dogs saved deer- पालतू कुत्ते ने हिरण के बच्चे को डूबने से बचाया, देखे वीडियो
पालतू कुत्ते ने हिरण के बच्चे को डूबने से बचाया
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 11:38 AM
Dogs saved deer- सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक पालतू कुत्ते के मालिक ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram)अकाउंट पर शेयर किया था और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया (Viral Video on social media) पर ट्रेंड करने लगा। यह वीडियो एक पालतू कुत्ते का है।
वीडियो में आप देखेंगे कि एक हिरण का बच्चा पानी में डूब रहा है। डूबते हुए हिरण के बच्चे को बचाने के लिए यह पालतू कुत्ता नदी के पानी में कूद जाता है, और नदी में तैरते हुए, डूब रहे हिरण के बच्चे को बचा लेता है। जब यह पालतू कुत्ता हिरण का बचाने (Dogs saved deer) का प्रयास कर रहा था, इसी समय उसके मालिक में इसका वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल हो रहा है।
अब तक वायरल हो रहे इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और इस दिल को छू लेने वाले वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है। वीडियो पर लोगों के खूब कमेंट आ रहे हैं। कमेंट के माध्यम से लोग इस कुत्ते को खूब शाबाशी दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक लिख डाला कि इस धरती पर सबसे प्यारा जीव कुत्ता ही है।
Viral Video: 7 लाख खर्च करके धूमधाम से मनाई कुत्ते की बर्थडे पार्टी, 3 लोग गिरफ्तार