
डोनाल्ड ट्रंप[/caption]
तनावपूर्ण स्थिति को मद्देनजर रखते हुए फुल्टन काउंटी पुलिस ने डोनाल्ड ट्रंप के आत्मसमर्पण को देखते हुए काउंटी जेल के आसपास लोगों की आवाजाही को रोक दिया था, ताकि कानून व्यवस्था के लिए कोई समस्या पैदा ना हो सके। कुछ दर्जन लोग ही ट्रंप के समर्थन में वहां पहुंच सके। उन्होंने अमेरिकी झंडे हाथ में लेकर पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के लिए नारेबाजी की।