Dr. Mahesh Sharma Birthday : सांसद के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:19 AM
Dr Mahesh Sharma Birthday : नोएडा । गौतमबुद्घनगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ महेश शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके अलावा अनेक राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, उद्योगपतियों एवं युवा संगठनों ने उन्हें बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आपको जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह सदैव आपके जीवन में प्रसन्नता व शांति बनाए रखें। मुझे विश्वास है कि आप ऐसे ही समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे और देश और समाज में सकारात्मक बदलाव लाकर ‘न्यू इंडिया' के संकल्प को सिद्ध करने में अपना अमूल्य योगदान देंगे।' आपकी दीर्घ आयु और सुखद भविष्य की कामना।
सांसद डॉ. महेश शर्मा का जन्म 30 सितंबर 1959 को राजस्थान के मनेठी गांव के सामान्य परिवार में हुआ था। उनके पिता कैलाश शर्मा अध्यापक थे। डॉ. महेश शर्मा ने कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस दिल्ली यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई की। उनकी समाज सेवा में बचपन से रूचि थी इसलिए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता के तौर पर अपना सामाजिक जीवन शुरू किया। वर्ष-2012 में नोएडा, दादरी विधानसभा सीट से अलग हुई तो भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें यहां से चुनाव लड़ाया और नोएडा विधानसभा सीट से पहले विधायक बने।
Dr Mahesh Sharma Birthday :
डॉ. महेश शर्मा 2014 में प्रचंड बहुमत से गौतमबुद्घनगर लोकसभा संसदीय सीट से सांसद चुने गए। 3 सितंबर 2017 को उन्हें केंद्र सरकार में पर्यावरण वन मंत्रालय का राज्यमंत्री नियुक्त किया गया। 9 नवंबर 2014 को उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट में नागरिक उड्डयन मंत्रालय का प्रभार दिया। इसी दिन डॉ. शर्मा को पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का दायित्व भी मिला। नागरिक उड्डïयन मंत्री रहते हुए डा. महेश शर्मा ने जेवर में एशिया के सबसे बड़े अंतर्राष्टï्रीय एयरपोर्ट के निर्माण की सभी बाधाओं को दूर करवाने में अहम भूमिका निभाई।
Dr Mahesh Sharma Birthday :
एक सामान्य परिवार से अपना राजनीतिक कैरियर शुरू करने वाले डॉ. महेश शर्मा को उनके जन्मदिन के अवसर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डा. माणिक साहा, उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेद्र चौधरी, राज्यसभा के सांसद सुरेंद्र नागर, विधायक पंकज सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, युवा भाजपा नेता सतेन्द्र नागर समेत बड़ी संख्या में राजनेताओं ने उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं। सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म के जरिए डॉ. महेश शर्मा को अनेक महत्वपूर्ण लोगों के साथ ही आम लोगों द्वारा बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं।
Dr Mahesh Sharma Birthday :
लोगों ने अपने बधाई संदेश में उनकी दीर्घायु की कामना की है। कई सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं ने उनके जन्मदिन को धूमधाम से मनाने के लिए विशेष कार्यक्रम आहूत किए हैं। आज शाम एमिटी विश्वविद्यालय में भी डा. महेश शर्मा फैन क्लब द्वारा उनके सम्मान में कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक संगठन शामिल हो रहे हैं।