
Dr. Vikas Divyakirti : "दृष्टि आईएएस" कोचिंग इंस्टीटयूट के संचालक तथा जाने-माने शिक्षक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति लगातार चर्चा का विषय बने रहते हैं। भारत के हर कोने के छात्र डॉ. विकास सर के फैन हैं। छात्र ही नहीं देश का हर पढ़ा-लिखा नागरिक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति को जानता है। इन दिनों विकास सर अपनी पहली फिल्म 12वीं फेल आईपीएस (12th FAIL) को लेकर चर्चा में हैं।
आपको बता दें कि थ्री इडियटस जैसी कालजई फिल्म बनाने वाले फिल्मकार विधु विनोद चौपड़ा की नई फिल्म आई है। फिल्म का नाम है 12वीं फेल (12th FAIL) है। यह फिल्म महाराष्ट्र कैडर के प्रसिद्ध आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जीवन की सच्ची कहानी पर बनाई गई है। एक समय IPS मनोज कुमार शर्मा दृष्टि आईएएस कोचिंग इंस्टीटयूट में डॉ. विकास दिव्यकीर्ति के छात्र रहे थे।
फिल्मकार विधु विनोद चौपड़ा चाहते थे कि फिल्म में अध्यापक का रोल डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ही निभाएं। इतने बड़े फिल्म निर्देशक का प्रस्ताव सुनकर डॉ. विकास दिव्यकीर्ति खुश हो गए। उन्होंने (12th FAIL) फिल्म में असली अध्यापक की भूमिका निभाई। 12th FAIL हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म में दर्शकों की एक सुर में राय है कि फिल्म में डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने बेहद शानदार व जानदार भूमिका निभाई है।
यहां आपके लिए यह भी जानना जरूरी है कि फिल्म 12th FAIL में डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने एक्टिंग के लिए कितनी फीस अथवा मेहनताना लिया है। विकास सर ने इस बात का खुलासा एक टीवी इंटरव्यू में किया है। उन्होंने बताया कि विधु विनोद चौपड़ा उन्हें फिल्म के लिए मोटी फीस देना चाहते थे। उन्होंने कहा कि इतने बड़े निर्देशक व महान फिल्मकार के साथ काम कर लेना ही उनकी सबसे बड़ी फीस है।
इसी कारण उन्होंने आशीर्वाद के तौर पर मात्र 101 रूपये ही विधु विनोद चौपड़ा से लिए ओर पूरी फिल्म की स्क्रिप्ट लेखन से लेकर एडिटिंग तक लगातार फिल्म के साथ जुड़े रहे। डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने इंटरव्यू में बताया कि फिल्म में काम करने के बाद उन्हें अपार खुशी मिली है। उन्हें लगता है कि मानो उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना सच हो गया है।