
आपको बता दें कि डॉ. विकास दिव्यकीर्ति इन दिनों भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय शिक्षकों में से एक हैं। डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने UPSC की परीक्षा पास करके एक आईपीएस के तौर पर भारत सरकार की सेवा शुरू की थी। कुछ समय बाद ही उन्होंने IPS जैसी महत्वपूर्ण नौकरी छोड़ दी थी। इन दिनों डॉ. विकास दिव्यकीर्ति छात्र-छात्राओं को UPSC की परीक्षा की तैयारी करवाते हैं। UPSC की कोचिंग के लिए उन्होंने दृष्टि के नाम से एक कोचिंग सेंटर दिल्ली में स्थापित कर रखा है। पढ़ाने का उनका सरल व अनोखा तरीका छात्र-छात्राओं को खूब पसंद आता है। डॉ. विकास दिव्यकीर्ति सोशल मीडिया पर खूब चर्चित चेहरा हैं। आए दिन उनकी कोई न कोई टिप्पणी वायरल होती ही रहती हैं।