National- देश के आगामी राष्ट्रपति का कार्यभार संभाल सकती है द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)। एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया है। जबकि विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार के रूप में भारत के पूर्व वित्त मंत्री व तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेता यशवंत सिन्हा को उतारा गया है। ऐसे में अंकगणितीय अनुमान लगाए जा रहे हैं, उसके हिसाब से द्रौपदी मुर्मू ही देश के अगले राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाल सकती हैं।
जानिए कौन हैं द्रौपदी मुर्मू -
2022 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के रूप में चुनी गई द्रौपदी मुर्मू, झारखंड राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल है। राजनीति में आने से पहले वह एक शिक्षिका थी। लंबे समय तक शिक्षक के रूप में कार्य करने के बाद ये पार्षद और फिर विधायक बनी। उड़ीसा राज्य सरकार के परिवहन और वाणिज्य विभागों को संभाल चुकी द्रौपदी मुर्मू ने साल 2007 में विधायक को दिए जाने वाले नीलकंठ पुरस्कार को भी जीता। इसके बाद साल 2015 से 2021 तक यह झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यरत रही। अब इनका नाम राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया है।
गौरतलब है देश के मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो जाएगा।