महिला किसानों के लिए सरकार की खास योजना, अगले महीने से प्रक्रिया होगी शुरू
Drone Didi Scheme
भारत
चेतना मंच
14 Mar 2024 09:14 PM
Drone Didi Scheme : भारत सरकार देश की महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबरी के अवसर प्रदान करने की कोशिश कर रही है। भारतीय सेना से लेकर खेती करने तक महिलाएं कहीं भी पीछे नहीं हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार महिला किसानों के लिए खास योजना लेकर आई है। इस योजना से महिला किसानों को 8 लाख रुपये का सीधा फायदा होगा। इसके अलावा किसानों की आय में अलग से बढ़ोत्तरी होगी। इस योजना की प्रकिया अगले महीने से शुरू हो जाएगी।
Drone Didi Scheme
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने महिला किसानों यानी सेल्फ हेल्पय ग्रुप (एसएचजी) के लिए नमो ड्रोन दीदी योजना शुरू की है। इस योजना का लाभ वित्तीमय वर्ष 2024-25 से महिला किसानों को मिलेगा। कृषि एवं किसान कल्याकण मंत्रालय महिला किसानों के लिए इस योजना की प्रक्रिया अगले माह से शुरू कर रहा है।
क्या है योजना
देश भर के 14500 महिला सेल्फक हेल्पे ग्रुप (एसएचजी) को ड्रोन दिया जाएगा। जिसका इस्तेमाल खेती में करके महिला किसान अपनी आय बढ़ा सकेंगी। यह केन्द्र सरकार की योजना है और इसमें सरकार 80 फीसदी सब्सिडी देने जा रही है। बचे हुए बीच 20 फीसदी पर महिला किसानों को लोन दिया जाएगा। इस लोन में महिला किसानों को ब्याज में3 फीसदी की छूट अलग से दी जाएगी।
ये मिलेगा एक पैकेज में
इस पैकेज में ड्रोन, चार अतिरिक्त बैट्री, चार्जिंग हब, चार्ज करने के लिए जेनसेट और ड्रोन बाक्सक होगा। वहीं ड्रोन उड़ाने वाली महिला को ड्रोन पायलट को डेटा विश्लेषण और ड्रोन के रखरखाव के लिए एक और महिला को को-पायलट की ट्रेनिंग दी जाएगी। बता दें कि को-पायलट की 15 दिन की ट्रेनिंग इसी पैकेज में शामिल होगी। इसमें महिलाओं को ड्रोन का प्रयोग करके अलग-अलग कृषि कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इस योजना के तहत दिए जाने वाले ड्रोन का उपयोग नैनो फर्टिलाइजर और कीटनाशक के छिड़काव में प्रयोग किया जाएगा।
ड्रोन पैकेज की कीमत 10 लाख रुपये
केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अनुसार एक ड्रोन पैकेज की संभावित कीमत 10 लाख रुपये के करीब होगी। इस तरह 10 लाख के ड्रोन में एसएचजी को 8 लाख की सब्सिडी मिलेगी। महिला किसानों को इस योजना के तहत दो लाख का रुपये का लोन किया जाएगा। मौजूदा समय में देशभर में करीब 10 करोड़ महिलाएं एसएचजी का हिस्सा हैं।
कमेटी करेगी एसएचजी का चयन
देशभर में 14500 महिला किसानों यानी सेल्फ हेल्पय ग्रुप (एसएचजी) का चयन किया जाना है। इसका चयन राजय कमेटी करेगी. इस कमेटी में आईएआरआई के वैज्ञानिक शामिल होंगे. इस योजना को लागू करने में देशभर के कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) की मदद ली जाएगी. इस योजना के तहत पहला काम तहत ड्रोन उड़ाने वाले क्लस्टकरों की पहचान की जाएगी, जो अगले माह से शुरू हो जाएगा।