Drug Trafficking : मथुरा में पौने 1.75 करोड़ का मादक पदार्थ बरामद, दंपति गिरफ्तार
Drugs worth Rs 1.75 crore seized in Mathura, couple arrested
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:31 AM
मथुरा (उप्र)। पुलिस ने जनपद के राया क्षेत्र के एक गांव से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक दंपति को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक करोड़ 75 लाख रुपये मूल्य का साढ़े तीन क्विंटल (350 किलोग्राम) गांजा बरामद किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय ने बताया कि राया थाना क्षेत्र के पडरारी गांव निवासी तेजवीर सिंह अपनी पत्नी के साथ मिलकर उड़ीसा से तस्करी कर गांजा मंगाता था। वह अलग—अलग वाहन में छिपाकर उसे अपने ग्राहकों तक मथुरा, आगरा, हाथरस व अलीगढ़ आदि जनपदों में पहुंचाता था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि जब वह मादक पदार्थ की खेप लेने जाता था तो किसी को शक न हो इसलिए पत्नी को साथ लेकर जाता था। पाण्डेय के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि कई बार वह पत्नी को मरीज बनाकर ले जाता था, जिससे महिला साथ होने के कारण कोई गाड़ी को न रोके एवं गांजा सुरक्षित पहुंच जाए।
एसएसपी ने बताया कि पति—पत्नी को गांव के निकट पकड़ा गया है। उन दोनों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इनके एक साथी की तलाश की जा रही है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।