दुबई समाचार : दुबई में है दुनिया का सबसे महंगा होटल, रेट जानकर चौंक जाते है सब
दुबई समाचार
भारत
चेतना मंच
08 Nov 2023 09:15 PM
Advertisement
दुबई समाचार : आपने देश विदेश में अनेक महंगे पांच सितारा (FIVE STAR) तथा सात सितारा होटल सुने व देखे होगें। क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे महंगा होटल कौन सा है ? नहीं पता है तो आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे होटल का नाम बताएंगे। दुनिया का यह सबसे महंगा होटल सर्वाधिक धनवान देश दुबई में है। इसका एक रात का रूम रेंट सुनकर आप चौंक जाएंगे।
दुबई समाचार
यह है दुनिया का सबसे महंगा होटल
हाल ही में एक सर्वे से यह जानकारी सामने आई है, कि दुनिया का सबसे महंगा होटल दुबई में है। इस होटल का नाम अटलांटिस द रॉयल होटल है। अटलांटिस द रॉयल होटल में एक रात का किराया 84 लाख रूपये है। विदेशी मुद्रा की बात करें तो दुबई के इस होटल का एक रात का किराया एक लाख डॉलर है। किराये का यह रेट अटलांटिस द रॉयल होटल के एक सुइट का है। इस सुइट में आपको चार बैडरूम, इतने ही स्टीम रूम वाले बाथरूम, 12 सीटर डाईनिंग रूम, मूवी थियेटर, मिनी बार रूम तथा गेम रूम मिलते हैं।
वीडियो हुआ वायरल
दुबई में स्थित दुनिया के सबसे महंगे होटल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे ने दुबई के सबसे महंगे होटल अटलांटिस द रॉयल का एक वीडियो अपलोड किया है।
अलाना पांडे ने वीडियो में दुबई में स्थित दुनिया के सबसे महंगे होटल का सुइट दिखाते हुए दावा किया है, कि यह होटल बहुत अधिक महंगा तो जरूर है। किन्तु यहां ठहरने का एहसास आपको जन्नत में ठहरने का एहसास करा देगा। यह नहीं कहा जा सकता कि अलाना पांडे ने यह वीडियो होटल की पब्लिसिटी करने के लिए अपलोड किया है, या अपनी पब्लिसिटी करने के लिए अपलोड किया है।
नीचे आप भी देख लीजिए पूरा वीडियो...
https://twitter.com/ManchChetna/status/1722182192527503400?t=NkY9AHRnWjDzojtQf8ukYQ&s=08
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।