Duplicate Rahul Gandhi : यू पी की भारत जोड़ो यात्रा मे दिखा दूसरा राहुल
Duplicate Rahul Gandhi
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:37 AM
Duplicate Rahul Gandhi : यात्रा एक लेकिन राहुल दो हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के हमशक्ल दिखाई दिए और उन्हें देखते ही लोग अचरज में पड़ गए कोई उनकी तस्वीरें खींचने लगा तो कोई वीडियो बनाने लगा लोग तरह-तरह के सवाल उनसे करने लगे। क्योंकि वो ना सिर्फ राहुल गांधी जैसे दिखते हैं बल्कि उनकी तरह ही सफेद टीशर्ट पहन कर वह इस यात्रा में शामिल हुए ।आइए आपको बताते हैं कौन हैं यह राहुल के हमशक्ल।
Duplicate Rahul Gandhi :
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तेजी से वायरल हो रहा राहुल गांधी की तरह दिखने वाला ये शख्स कौन है।दरअसल , जैसे ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश पहुंची तो , यात्रा के साथ एक ऐसा शख्स जुड़ गया जो हुबहू राहुल गांधी की तरह दिखने वाला है।राहुल गांधी को तरह हुबहू दिखने वाले इस शख्स का पूरा नाम मोहम्मद फैजल खान है जो की मेरठ के रहने वाले है।साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो पिछले 3 साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए है। और राहुल गांधी के बहुत बड़े समर्थक भी है।
आपको बता दे की मोहम्मद फैजल खान ने भी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की तरह टी शर्ट पहन कर ही हिस्सा लिया ।मोहम्मद फैजल खान मेरठ के एक छोटे से किसान है , साथ ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी है।जबउनसे पूछा गया की भारत जोड़ो यात्रा का क्या असर पड़ेगा तो उन्होंने सरल शब्दो में कहा की भारत जोड़ो यात्रा का सबसे बड़ा असर ये पड़ेगा देश में नफरत कम हो जायेगी और प्यार बढ़ेगा । जो लोग हिंदू मुस्लिम करते है उनके मुंह बंद हो जाएंगे और देश तरक्की की नई राह पर चलना शुरू कर देगा ।